Paatal Lok Season 2 Teaser: ‘सारी बुराइयों की जड़ ये कीड़े हैं…’, ‘पाताल लोक-2’ का टीजर देख उड़ जाएंगे होश, ना करें मिस

Paatal Lok Season 2 Teaser: सुपरहिट वेब सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन इसी महीने रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने आज इसका टीजर रिलीज कर दिया है और फैंस इसे देखकर काफी उत्साहित है.

Paatal Lok Season 2 Teaser: क्राइम सीरीज ‘पाताल लोक-2’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. जयदीप अहलावत स्टारर सीरीज का सीजन 2 17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर आएगा. सीरीज में जयदीप के साथ-साथ इश्वाक सिंह और नीरज काबी काम कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ट्रेलर में क्या है.

‘पाताल लोक-2’ का ट्रेलर

प्राइम वीडियो ने ‘पाताल लोक-2’ का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया है. ट्रेलर के कैप्शन में लिखा, पी फोर पाताल लोक. ट्रेलर में जयदीप अहलावत कहते हैं, एक कहानी सुनाऊं मैं. एक गांव में एक आदमी रहता था. कीड़ों से बड़ी नफरत है उसे. कहता था कि सारी बुराइयों की जड़ ये ��ीड़े हैं. फिर एक दिन उस आदमी के घर के कोने से एक कीड़ा निकला और उसने उस आदमी को काट लिया. फिर हिम्मत करके उस आदमी ने उस कीड़े को मार दिया. बस फिर क्या था बंदा हीरो बन गया. पूरे गांव ने उसे सिर-आंखों पर बैठा लिया. सब खुश और वो अगली कई राते बड़ी चैन से मुस्कुराते हुए सोया. आगे वह कहते हैं, एक रात उसके बिस्तर के नीचे से कई कीड़े उसे दिखे. उसे लगा था एक कीड़े को मारने से सारा खेल खत्म हो गया. लेकिन ऐसा थोड़े ही होता है पाताल लोक में.

‘पाताल लोक-2’ के ट्रेलर पर यूजर्स कर रहे कमेंट

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये इतना डर ​​क्यों लग रहा है मुझे. एक यूजर ने लिखा, 17 जनवरी का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, ट्रेलर कब है. एक यूजर ने लिखा, क्या होगा आगे. एक यूजर ने लिखा, मजा आएगा. एक यूजर ने लिखा, हाथीराम चौधरी अब क्या करेगा. एक यूजर ने लिखा, उम्मीद है कि पाताल लोक का दूसरा सीजन मजेदार होगा. बता दें कि पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था.

यह भी पढ़ें- Paatal Lok 2 OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पाताल लोक 2, यूजर्स बोले- हाथीराम चौधरी से मुलाकात होगी

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: साल 2025 का पहला हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में- वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >