OTT: हॉटस्टार पर देखें ये धांसू वेब सीरीज, एक मिनट के लिए भी नहीं होंगे बोर, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

1 / 1
OTT: हॉटस्टार पर देखें ये धांसू वेब सीरीज, एक मिनट के लिए भी नहीं होंगे बोर, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग
फुल स्क्रीन में देखें

Aakhiri sach

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर कई बेहतरीन वेब सीरीज है. अगर आप ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं, जिनकी कहानी जबरदस्त हो, तो आपको पूरी लिस्ट बताते हैं. इसमें आखिरी सच, असुर, कर्मा कॉलिंग शामिल है.

वेब सीरीज आखिरी सच में तमन्ना भाटिया है. ये सीरीज दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या पर बेस्ड है. रॉबी ग्रेवाल ने आखिरी सच के सभी एपिसोड का निर्देशन किया है. इसमें अभिषेक बनर्जी भी है.

Human

वेब सीरीज ह्यूमन एक मेडिकल थ्रिलर है, जो ​​मानव दवा परीक्षणों के विवादास्पद विषय को बताती है. इसकी कहानी को समीक्षकों ने काफी पसंद किया गया था. इसे आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है.

Asur

असुर एक मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर है. इसमें अरशद वारसी, बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा ने काम किया है. ये एक सीरियल किलर की कहानी है, जो खुद को असुर काली का पुनर्जन्म समझता है.

Karma-calling

डिज्नी+ हॉटस्टार का वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं. ये सीरीज अमेरिकी सीरीज रिवेंज पर आधारित है. इसमें एक्ट्रेस ने सोशलाइट इंद्राणी कोठारी की भूमिका निभाई है.

Criminal justice

लीगल थ्रिलर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस में विक्रांत मैसी, पंकज त्रिपाठी, जैकी श्रॉफ, अनुप्रिया गोयनका है. इसे आप घर बैठे डिज्नी हॉटस्टार पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

Special ops

नीरज पांडे की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में के के मेनन, करण टैकर, दिव्या दत्ता, विनय पाठक है. स्पेशल ऑप्स एक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग अधिकारी हिम्मत सिंह की कहानी है. ये एक जासूसी थ्रिलर सीरीज है.

Grahan

वेब सीरीज ग्रहण 1984 में झारखंड के बोकारो में हुए सिख दंगों के बारे में बताता है. सीरीज का निर्देशन रंजन चंदेल द्वारा किया गया है. आठ-एपिसोड की ये सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए.

Rudra

अजय देवगन की वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ एक क्राइम थ्रिलर है, जो ब्रिटिश सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. इसमें अजय के अलावा राशि खन्ना, आशीष विद्यार्थी, ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरूण गहलोत भी हैं.

Gullak Season 4 OTT: TVF के ‘गुल्लक’ सीजन 4 का दिल छूने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

OTT Web Series In May: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक, ये बेहतरीन सीरीज हो रही मई में रिलीज, घर बैठे करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >