Gullak 4 से लेकर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ तक, गर्मी में बिना बाहर निकले घर पर देखें ये वेब सीरीज और फिल्में

1 / 1
Gullak 4 से लेकर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ तक, गर्मी में बिना बाहर निकले घर पर देखें ये वेब सीरीज और फिल्में
फुल स्क्रीन में देखें

OTT Releases This Week

ओटीटी की दुनिया में हर जॉनर की कहानी देखने को मिल जाएगी. इस हफ्ते कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा.

इस हफ्ते कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इन्हें ऑप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं और घर बैठे देख सकते हैं.

Gunaah

गश्मीर महाजनी, सुरभि ज्योति और जैन इबाद खान स्टारर वेब सीरीज ‘गुनाह’ 3 जून को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इसकी कहानी बदले की कहानी है, जो रिवेंज लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

The legend of hanuman 4

‘द लीजेंड्स ऑफ हनुमान’ भगवान हनुमान की कहानियों के बारे में बताता है. सीरीज में आप देखेंगे कि भगवान महादेव भगवान राम की सेवा करने के लिए जन्म लेते हैं. इसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये चौथा सीजन है और 5 जून को रिलीज हो रहा.

Bade miyan chote miyan

बड़े मियां छोटे मियां‘ 6 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे. मूवी सिनेमाघरों में कोई कमाल दिखाने में नाकामयाब रही थी. अब देखना है कि ये ओटीटी प्लटेफॉर्म पर क्या कमाल दिखाती है.

Gullak

पॉपुलर वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन 7 जून को सोनीलिव पर रिलीज होगा. इसके तीनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया. चौथे सीजन को फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इसमें हर्ष मायर, गीतांजलि कुलकर्णी जमील खान और वैभव राज गुप्ता है.

Blackout

विक्रांत मैसी की क्राइम कॉमेडी ब्लैकआउट में 7 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है. इसमें उनके साथ मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर है. फिल्म पुणे की सड़कों पर एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है, जहां एक रात का अंधेरा शहर को रहस्य में डुबो देता है. ये काफी रोमांचक फिल्म है.

Bade Miyan Chote Miyan OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

The Family Man 3 में नजर नहीं आएगा ये किरदार, खुद किया खुलासा, कहा- मुझे लगता है ये सीजन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >