OTT Releases This Week: ओटीटी पर बिंज-वॉच का परफेक्ट टाइम, इस हफ्ते ये वेब सीरीज और फिल्में न करें मिस, देखिए पूरी लिस्ट

OTT Releases This Week: अगर आप सोच रहे हैं कि अगले हफ्ते कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही है, तो आपको पूरी लिस्ट बताते हैं. इस लिस्ट में कुल-द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स, कॉस्टाओ, ब्रोमांस शामिल हैं.

OTT Releases This Week: अप्रैल के आखिरी दिन और मई की शुरुआत आपके लिए ढेर सारी एंटरटेनमेंट से भरी हुई है. इस हफ्ते कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. कुछ कहानियां सच्ची घटनाओं पर आधारित होंगी तो कुछ एडवेंचर और कॉमेडी का मजेदार तड़का लेकर आएंगी. इस लिस्ट में कुल-द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स, कॉस्टाओ, ब्रोमांस जैसी मूवीज शामिल हैं. अपनी बिंज लिस्ट तैयार कर लीजिए और इन्हें देखना ना भूलें.

Costao (Zee5- May 1)

कॉस्टाओ 1 मई को जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये एक क बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जो कस्टम ऑफिसर कोस्ताओ फर्नांडिस की जिंदगी पर आधारित है. 1990 के दशक में गोवा में फैले सबसे बड़े ड्रग रैकेट को उजागर करने के लिए उन्होंने सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रिया बापट नजर आएंगे.

Kull – The Legacy Of The Raisingghs (JioHotstar- May 2)

कुल-द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स जियो हॉटस्टार पर 2 मई को रिलीज होगी. इसमें निमरत कौर, रिद्धि डोगरा, अमोल पाराशर, राहुल वोहरा, अर्सलान गोनी, गौरव अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसकी कहानी रायसिंग्स परिवार के तीन भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की मौत के बाद राजगद्दी पाने के लिए आपस में लड़ते हैं.

Black White & Gray- Love Kills (SonyLIV- May 2)

ये शो सीन लिव पर 2 मई से आएगा और इसमें मयूर मोरे, तिग्मांशु धूलिया, देवेन भोजानी, अभिषेक भालेराव, निशांत शामस्कार ने काम किया हैं. ये एक हाई-प्रोफाइल सीरियल किलिंग केस पर आधारित है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इसमें छुपा प्यार और धोखा सामने आता है.

Bromance (SonyLIV- May 1)

ब्रोमांस सोनी लिव पर 1 मई से स्ट्रीम होगी और इसमें महिमा नाम्बियार, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन अशोकन, संगीत प्रताप नजर आएंगे. हालांकि ये पहले 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी एक युवा लड़के की है, जो अपने भाई के दोस्तों के साथ मिलकर खुद को तलाशने के लिए एक रोमांचक और मजेदार सफर पर निकलता है.

यहां पढ़ें-  ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >