OTT Release This Week: 6 से 12 जनवरी ओटीटी पर होगा खूब मनोरंजन, देखें लिस्ट

OTT Release This Week: साल 2025 के दूसरे सप्ताह में एंटरटेनमेंट का रोलर कोस्टर लेकर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी. इनमें ‘द साबरमती रिपोर्ट’ से लेकर ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 4’ शामिल है.

OTT Release This Week: साल 2025 के दूसरे सप्ताह में मनोरंजन का पॉवर बूस्टर लेकर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरी पांच फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी परे बवाल काटने आ रही हैं. इनमें हॉरर, एक्शन, थ्रिल सबकुछ भरपूर देखने को मिलने वाला है. ऐसे में अगर आप भी नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए बेकरार हैं, तो आइए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट.इनमें विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ से लेकर शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 शामिल है.

शार्क टैंक इंडिया सीजन 4

भारत का पॉपुलर बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का सीजन 4 एक बार फिर दर्शकों का मनोरजंन करने को तैयार है. यह शो 6 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 6 जनवरी को स्ट्रीम हुआ है.

द ब्रेकथू

हॉलीवुड की क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज ‘द ब्रेकथू’ की कहानी एक रहस्यमयी मर्डर की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है. अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर लवर हैं, तो ये सीरीज एक अच्छी चॉइस साबित हो सकती है. इस वेब सीरीज को 7 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

द साबरमती रिपोर्ट

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है. यह फिल्म 10 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर स्ट्रीम होगी.

ब्लैक वॉरेंट

साल 2025 की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘ब्लैक वॉरेंट’ तिहाड़ जेल की इनसाइड स्टोरी लेकर आपका मनोरंजन करने आ रही है. इस सीरीज में आपको सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त मेल देखने को मिलने वाला है.

गूजबंप्स: द वैनिशिंग

अगर आप इस वीकेंड अपने दोस्तों के साथ हॉरर वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपके लिए गूजबंप्स: द वैनिशिंग आ रही है. यह वेब सीरीज गूजबंप्स का दूसरा सीजन है, जो 10 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

यह भी पढ़े: Paatal Lok Season 2 Teaser: ‘सारी बुराइयों की जड़ ये कीड़े हैं…’, ‘पाताल लोक-2’ का टीजर देख उड़ जाएंगे होश, बिल्कुल ना करें मिस

यह भी पढ़े: ये हैं MX Player की 2024 की टॉप 10 हिंदी वेब सीरीज, फ्री में देखें, एक बार शुरू किया तो खत्म करके ही छोड़ेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >