OTT पर आते ही इन वेब सीरीज ने जमकर मचाया था धमाल, अब तक नहीं देखी तो झटपट देख लीजिए

1 / 1
OTT पर आते ही इन वेब सीरीज ने जमकर मचाया था धमाल, अब तक नहीं देखी तो झटपट देख लीजिए
फुल स्क्रीन में देखें

delhi crime

वेब सीरीज की दुनिया में आपको हर तरह के सीरीज मिल जाएंगे. ऐसे कई सीरीज है, जिसने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. अगर आपने अबतक इन सीरीज को नहीं देखा तो झटपट देख लीजिए.

शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग स्टारर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इस सीरीज ने लोगों के होश उड़ा दिए थे. इसके अबतक दो सीजन आ चुके है और टोटल 12 एपिसोड थे.

Sacred games

वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की कहानी एक ईमानदार पुलिसकर्मी सरताज सिंह यानी सैफ अली खान की है, जो मुंबई और देश को गैंगस्टर गणेश गायतोंडे से बचाने की भरपूर कोशिश करता है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी गैंगस्टर के रोल में दिखा है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Jamtara

वेब सीरीज जामताड़ा का अबतक दो सीजन आ चुका है. दोनों सीजन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं और इसमें अमित सियाल, दिब्येंदु भट्टाचार्य, अक्षा परदासनी, आसिफ खान, अंशुमान पुष्कर है.

Bhaukaal

वेब सीरीज भौकाल रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गई थी. मोहित रैना, अभिमन्यु सिंह, सिद्धांत कपूर, बिदिता बाग, गुल्की जोशी स्टारर सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

The family man

द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शरद केलकर, शारिब हाशमी, दलीप ताहिल जैसे स्टार्स नजर आए है. इसे आप अमेजन प्राइम पर घर बैठे देखकर एंजॉय कर सकते है. इसके तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं.

Asur

वेब सीरीज असुर एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अरशद वारसी की टीम एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करता है. ये किलर खुद को असुर काली का अवतार मानता है और अपने टारगेट को तड़पा-तड़पा कर मारता है. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Mirzapur

मिर्जापुर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. ये अमेजन प्राइम वीडियो पर आपको मिल जाएगी. ये अभी भी सबसे चर्चित और पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है.

Aashram

बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम के अबतक तीन सीजन आ चुके है. इस सीरीज ने बॉबी के करियर को नया मुकाम दिया. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. ये दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >