OTT Adda: क्या आपको आ रही है घरवालों की याद, तो आज ही OTT पर देख डालें ये वेब सीरीज, मन हल्का लगेगा

OTT Adda: अगर आपको भी घरवालों की याद आ रही है और आप उनसे अभी मिलने नहीं जा सकते है, तो आज ही ओटीटी पर कुछ वेब सीरीज को देख डालें. इससे आपका मन हल्का हो जाएगा और आपको बेहतर लगेगा.

OTT Adda: अगर आप ऑफिस या कॉलेज की वजह से अपने घर से कहीं दूर रह रहे हैं और इन दिनों आपको अपने परिवार की याद सता रही है, तो आज हम एक ऐसी लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें लेटेस्ट वेब सीरीज के नाम हैं. इन सीरीज की कहानी सिर्फ परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. ऐसे में इन्हें देखकर आपका मूड लाइट हो जायेगा और साथ ही आप हंसी-ठहाके लगाने पर मजबूर हो जायेंगे. तो आइए बिना देर किये बताते हैं आपको इनके नाम.

व्हाट द फोल्क्स

व्हाट द फोल्क्स वेब सीरीज है, जिसकी कहानी जनरेशन गैप और उनके विचारों में अनबन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज को आप अपने परिवार से जरूर रिलेट कर पाएंगे. यह वेब सीरीज मुफ्त में यूट्यूब पर उपलब्ध है.

हैप्पी फैमिली

क्या होता है जब पांच एक परिवार की पांच पीढ़ियां एक ही छत के निचे रहते हों? इसके जवाब के लिए आपको आज ही अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘हैप्पी फैमिली’ देखना चाहिए. इसे देखकर आपको खूब मजा आएगा.

द आम आदमी फैमिली

द आम आदमी फैमिली एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसकी कहानी एक मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. अब तक इस सीरीज के पुरे चार सीजन आ चुके हैं, जसी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर एंजॉय कर सकते हैं.

होम

अन्नू कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर की यह पारिवारिक वेब सीरीज की कहानी एक मिडल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बेदखली का नोटिस मिल चूका है. यह सीरीज जिओ सिनेमा पर उपलब्ध है.

गुल्लक

अगर आप घर के बड़े हैं और मिडिल क्लास परिवार से हैं, तो यह वेब सीरीज आपको बहुत ज्यादा ही पसंद आएगी. गुल्लक की कहानी एक ऐसे ही मध्यमवर्गीय परिवार पर केंद्रित है, जिसमें बड़े बेटे की जिम्मेदारी, उससे अपेक्षाएं और घर की समस्याओं को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है. गुल्लक को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Also Read: OTT Release This Week: एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी का बढ़ेगा डोज, जब 16 से 22 दिसंबर रिलीज होगी नई फिल्में-सीरीज हर रोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >