OTT Adda: नेटफ्लिक्स की इन वेब सीरीज को लाइफ में एक बार जरूर देखे, पलके झपकाना होगा मुश्किल

OTT Adda: अगर बॉलीवुड की सीरीज देखकर बोर हो गए हैं और बेहतरीन कंटेंट्स वाले हॉलीवुड थ्रिलर सीरीज की तलाश में हैं, तो आज हम आपको नेतफल पर मौजूद ऐसी पांच सीरीज के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको काफी मजा आ जाएगा.

OTT Adda: हॉलीवुड सीरीज के हैं शौकीन और ओटीटी पर देखना एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज तो पॉपकॉर्न और नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ तैयार हो जाए. क्योंकि आज हम आपको नेटफ्लिक्स की ऐसी पांच वेब सीरीज के नाम बताएंगे जिन्हें आपको लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए. यह वेब सीरीज आपको अपनी जगह से उठने नहीं देंगे और आपको पलके झपकाने तक का मौका नहीं मिलेगा.

फूल मी वन्स

फूल मी वन्स एक ब्रिटिश थ्रिलर वेब सीरीज है, जो डैनी ब्रॉकलेहर्स्ट की हरलान कोबेन के 2016 के इसी नाम के नोवेल से प्रेरित है. इस सीरीज की कहानी एक विधवा मिलिट्री ऑफिसर पर केंद्रित है, जो अपने घर में हुए दो मर्डर से संघर्ष करती है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

इन्वेंटिंग अन्ना

शोंडा राइम्स की इन्वेंटिंग अन्ना एक अमेरिकी ड्रामा टेलीविजन सीरीज है. इस सीरीज की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. सीरीज की कहानी अन्ना सोरोकिन के जीवन से प्रेरित है. अन्ना एक जर्मन ठग थी जो न्यू यॉर्क के अमीर लोगों से खुद की पहचान एक धनी जर्मन उत्तराधिकारी के रूप में कराती थी. यह एक मजेदार सीरीज है.

द नाइट एजेंट

साल 2023 की ट्रेलर सीरीज थे नाइट एजेंट का निर्माण शॉन रयान ने किया है. जिसकी कहानी मैथ्यू क्विर्क के इसी नाम के नोवेल पर आधारित है. सीरीज में मुख्य भूमिका गेब्रियल बैसो निभा रहे हैं.

द रिक्रूट

एलेक्सि हॉले की एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एक सीआईए वकील ओवेन हेंड्रिक्स पर केंद्रित है, जो इंटरनेशनल कॉन्फ्लिक्टस में फंस जाता है.

एनाटॉमी ऑफ ए स्कैंडल

एनाटॉमी ऑफ ए स्कैंडल डेविड ई. केली और मेलिसा जेम्स की बनाई गई एक अमेरिकी कोर्टरूम ड्रामा है, जो सारा वॉन के इसी नाम के नोवेल पर आधारित है. सीरीज का निर्देशन एस जे क्लार्कसन ने किया है.

Also Read: Dune Prophecy OTT Release: तब्बू की पहली हॉलीवुड सीरीज का ट्रेलर रिलीज, सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में एक्ट्रेस की दिखीं झलक

Also Read: Upcoming OTT Releases: वीकेंड पर पॉपकॉर्न के साथ तैयार हो जाए, ओटीटी पर इस हफ्ते एक साथ स्ट्रीम होगी 7 फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >