New Web Series On OTT: गणतंत्र दिवस पर एंजॉय करें ये नई रिलीज वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट होगा जोरदार

New Web Series On OTT: पिछले कुछ दिनों में कई धमाकेदार वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं, जिसे आप गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में पाताल लोक से लेकर ब्लैक वारंट जैसे ब्लॉकबस्टर शो शामिल है.

New Web Series On OTT: साल 2025 का आगाज हो चुका है. ऐसे में कई धांसू वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, जिसे आप गणतंत्र दिवस की छुट्टियों में एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में पाताल लोक से लेकर ब्लैक वारंट, खोज: परछाइयों के उस पार और गुनाह सीजन 2 शामिल है.

पाताल लोक सीजन 2

कहानी नागालैंड के एक व्यापारी की हत्या पर केंद्रित है, जो एक बिजनेस समिट के लिए दिल्ली आया था. उसकी हत्या के बाद, हाथीराम चौधरी (जयदीप अहलावत) को वरिष्ठ अधिकारी इमरान अंसारी (ईश्वाक सिंह) के साथ मामले को सुलझाने का प्रभार मिलता है, जो उन्हें नागालैंड ले जाता है. सीरीज में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह, तिलोत्तमा शोम, मेरेनला इमसॉन्ग, एलसी सेखोसे और नागेश कुकुनूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

ब्लैक वारंट

यह शो 70 और 80 के दशक में दी जाने वाली मौत की सजा पर आधारित है. इसमें कई अपराधियों को दिखाया गया है, जिन्हें उस दौरान दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी. सीरीज में जहान कपूर, राहुल भट्ट और परमवीर सिंह चीमा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

खोज: परछाइयों के उस पार

यह एक जासूस की कहानी है, जो एक लापता व्यक्ति के मामले को सुलझाने के दौरान अपने छिपे हुए रास्तों का सामना करता है. शो में शारिब हाशमी, अनुप्रिया गोयनका और आमिर दलवी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज जनवरी की शुरुआत से ही जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.

गुनाह सीजन 2

यह शो एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जिसे गलत तरीके से हत्या का दोषी ठहराया गया है और वह अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेना चाहता है. सीरीज में गशमीर महाजनी, सुरभि ज्योति, ज़ैन इबाद खान मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

पावर ऑफ पांच

यह एक लड़की की पंचगिरि की यात्रा की कहानी है, जो अंधेरे छिपे रहस्यों का खुलासा करती है और हवा, आग, पानी और पृथ्वी को नियंत्रित करने वाले दोस्तों के साथ अंधेरी ताकतों के खिलाफ लड़ाई करती है. वेब सीरीज में उर्वशी ढोलकिया, बरखा बिष्ट और रीवा अरोड़ा मुख्य भूमिका में हैं. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्में और वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >