Netflix Trending Movies: नेटफ्लिक्स की इन 5 फिल्मों ने मचाई भारत में धूम, आपने देखी क्या

Netflix Trending Movies: भारत में ट्रेंड होने वाली नेटफ्लिक्स की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट आ गई है. जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. इस लिस्ट में करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ भी शामिल हैं.

Netflix Trending Movies: पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज हुईं. जिसमें से कुछ फिल्मों को भारत में सबसे ज्यादा देखा गया है. नेटफ्लिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज हम आपको टॉप 5 में ट्रेंड होने वाली फिल्मों के नाम बताएंगे. इस लिस्ट में करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से अनुपम खेर की ‘विजय 69’ भी शामिल हैं.

द बकिंघम मर्डर्स

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने वाली करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ एक हिंदी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है. फिल्म की कहानी जासूस बनी करीना कपूर की है, जो अपने बच्चे की मौत के बाद बकिंघमशायर आ जाती है. यहां आकर उसे एक लापता बच्चे की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है.

देवरा

जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है. फिल्म में एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. थिएटर्स में दर्शकों के अच्छे रिस्पांस के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. और नंबर 2 पर फिल्म ने अपनी जगह दर्ज कर ली है.

दो पत्ती

कृति सेनन, काजोल और शाहिर शेख की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘दो पत्ती’ में कृति सेनन डबल रोल के हैं. इस फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस, ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ की डेब्यू फिल्म है, जो 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है. और अब इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते अपनी जगह नंबर तीन पर बनाई है.

विजय 69

अनुपम खेर की मोस्ट अवेटेड फिल्म विजय 69 फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इसी के साथ फिल्म ने टॉप 5 पर अपनी जगह चौथे नंबर पर पक्की कर ली है. इस फिल्म में अनुपम खेर एक ऐसे बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो मरने से पहले अपने सपनों को पूरा करना चाहता है.

इट एंड्स विद अस

साल 2024 की अमेरिकन रोमांटिक फिल्म ‘इट एंड्स विद अस’ का निर्देशन जस्टिन बाल्डोनी ने किया है. यह फिल्म कोलीन हूवर के पॉपुलर नोवेल पर आधारित है. यह फिल्म अब पांचवें नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है

Also Read: Pakistani Drama: शरजीना-मुस्तफा की ‘कभी मैं कभी तुम’ आई पसंद, तो आज ही फ्री में OTT पर देखें ये पाकिस्तानी सीरियल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >