Mithya 2 OTT Release: दो सौतेली बहनों की डार्क-थ्रिलर सीरीज 'मिथ्या 2' ओटीटी पर रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर करें एंजॉय

Mithya 2 OTT Release: हुमा कुरैशी की डार्क-थ्रिलर सीरीज 'मिथ्या 2' ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. सीरीज में एक बार दो सौतेली बहनें जूही और रिया की कहानी देखने को मिलने वाली है.

Mithya 2 OTT Release: हुमा कुरैशी की साल 2022 की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा सीरीज ‘मिथ्या’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब यह सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ फैंस का दिल जीतने लौट आया है. दो सौतेली बहनों की इस डार्क-थ्रिलर सीरीज का निर्देशन कपिल शर्मा ने किया है. जबकि सीरीज का निर्माण रोज ऑडियो विजुअल प्रोडक्शन के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है. ऐसे में अगर आप भी इस सीरीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आइए बताते हैं आप इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

कब और कहां स्ट्रीम होगी मिथ्या 2?

हुमा कुरैशी की मिथ्या 2 को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर एंजॉय सकते हैं. दूसरे सीजन में भी हुमा कुरैश जूही अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगी। वहीं, सीरीज में उनकी बहन रिया का किरदार अवंतिका दसानी ने निभा रही हैं. उनके अलावा इस सीजन में परमभ्राता चटर्जी, रजित कपूर, समीर सोनी, इंद्रनील सेन गुप्ता जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

मिथ्या 2 की कहानी क्या है?

मिथ्या 2 की कहानी जूही और रिया नाम की दो सौतेली बहनों पर केंद्रित है. जूही एक राइटर है, जिसे अपनी किताब ‘ढूंढ’ के लिए काफी सराहाया रहा है. लेकिन इसी बीच एक राइटर उस पर प्लेजरिज्म का आरोप लगाता है. इसी बात का फायदा उसकी बहन रिया उठाती है और अपने शैतानी मकसद को पूरा करने में लग जाती है. इसके लिए वह बायलोजिकल पिता से जूही की बॉन्डिंग भी तोड़ने की कोशिश करती है.

Also Read: ARM OTT Release: बॉक्सऑफिस पर झामफाड़ कमाई करने के बाद, साल 2024 की ये साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ओटीटी डेब्यू को तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >