Mirzapur Season 3 Teaser: जंगल में भौकाल मचाने वापस लौटे कालीन भैया, इस ओटीटी पर होगी रिलीज, तारीख नोट कर लीजिए

मिर्जापुर सीजन 3 का टीजर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है, जो बेहद रोमांचक है. फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मिर्जापुर की काल्पनिक दुनिया के सिंहासन पर कौन बैठने वाला है.

Mirzapur Season 3 Teaser: लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 कब आएग, इसका जवाब फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फाइनली इसका जवाब फैंस के सामने आ चुका है, जी हां, मिर्जापुर सीजन 3 का रिलीज डेट मेकर्स ने बता दिया है. इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा नजर आएंगे. आपको और इंतजार नहीं कराते हुए इसका रिलीज डेट बताते हैं.


मिर्जापुर सीजन 3 इस दिन होगा रिलीज
अमेजन प्राइम वीडियो ने आज आधिकारिक तौर पर मिर्जापुर सीजन 3 के लॉन्च की तारीख बता दी है. इसका प्रीमियर 05 जुलाई को भारत और दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा. इसके टोटल 10 एपिसोड होंगे. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर का नया पोस्ट जारी कर लिखा, कर दिए प्रबंध #MS3W का. तारीख नोट कर लीजिए. बता दें कि उस बार फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मिर्जापुर की काल्पनिक दुनिया के सिंहासन पर कौन बैठने वाला है.

Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

Mirzapur 3: इस शख्स ने मिर्जापुर 3 के रिलीज डेट को लेकर दिया बड़ा हिंट, मेकर्स ने वीडियो में किया बड़ा खुलासा


मिर्जापुर सीजन 3 का टीजर मचाएगा भौकाल
मिर्जापुर सीजन 3 का टीजर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है, जो बेहद रोमांचक है. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, जंगल में भौकाल मचाने वाला है! इसमें कालीन भैया भी दिखे है. वहीं, टीजर पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गर्दा उड़ा दिए गुड्डू भैया. एक अन्य यूजर ने लिखा, उफ्फ आखिरकार. लाख लाख सलाम है भाई तुम प्राइम वालों का. इतना इंतजार करवाया. एक यूजर ने लिखा, मुन्ना भैया होंगे ना? गौरतलब है कि इसका निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >