Mirzapur Season 3: रिलीज होने जा रहा मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड, गुड्डू पंडित ने जिसे मौत के घाट उतारा, उस शख्स की होगी वापसी

मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड को लेकर मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अली फजल दिख रहे हैं, जिसमें वो मिर्जापुर बोनस एपिसोड को लेकर बात करते दिखे. इसके अलावा भी उन्होंने एक बड़ा हिंट दिया है.

Mirzapur Season 3 Bonus Episode: अमेजन प्राइम वीडियो का सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर का सीजन 1 और 2 ने भौकाल मचा दिया था. सीरीज में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, अंजुम शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है. मिर्जापुर सीजन 3 का खुमार अभी भी दर्शकों के सिर से उतरा नहीं और मेकर्स ने नया अनाउंसमे��ट कर दिया. मेकर्स अगस्त महीने के अंत में मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड जारी करेंगे. इस बारे में गुड्डू पंडित ने खुद बताया है.

किस महीने आएगा मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने एक्स पर मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें गुड्डू पंडित यानी अली फजल दिख रहे हैं. गुड्डू पंडित कहते हैं, ‘प्राइम वीडियो के ऑफिस से आ रहे हैं. एक-एक की गुद्दी लाल करके मिर्जापुर 3 के डिलीटेड सीन्स निकलवाने गए थे. आगे वो कहते हैं, पैनी नजर रखना इस बोनस एपिसोड के लिए प्राइम वीडियो पर. देखोगे तो भौकाल मच जाएगा.

क्या बोनस एपिसोड में दिखेंगे मुन्ना भैया?

अली फजल आगे वीडियो में बताते हैं. एक बहुत ही चर्चित लौंड़ा भी शामिल है इसमें. हम ही उसे मौत के घाट उतारे थे अर्थात डिलीट मारे थे. बहुत जलवा है उसका, वापस आना चाह रहा है. इस 28 सेकेंड वीडियो को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है. गुड्डू पंडित की बातों से लगता है कि वो मुन्ना भैया की वापसी को लेकर बात कर रहे हैं. फिलहाल क्या सय में मुन्ना भैया आएंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

किस दिन आएगा मिर्जापुर का बोनस एपिसोड?

मिर्जापुर सीजन 3 के टोटल 10 एपिसोड रिलीज हुए थे. अब बोनस एपिसोड किस दिन आएगा, ये डेट सामने नहीं आया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, अब आएगा मजा. एक ने लिखा, लगता है मुन्ना भैया दिखेंगे.

Also Read- Mirzapur Season 3 Teaser: जंगल में भौकाल मचाने वापस लौटे कालीन भैया, इस ओटीटी पर होगी रिलीज, तारीख नोट कर लीजिए

Also Read- Mirzapur 3: मिर्जापुर की गद्दी मिलते ही कालीन भैया ने शरद शुक्ला को उतारा मौत के घाट, अंजुम शर्मा बोले- उसका क्लासिक तरीके…

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >