Mirzapur के कालीन भैया की पत्नी मृदुला की खूबसूरती पर ठहर जाएगी नजर, इस तरह मिले थे दोनों पहली बार

पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की लवस्टोरी काफी खास है. जब पंकज, मृदुला से पहली बार मिले थे, तब मृदुला नौवीं कक्षा में थी और पंकज उनसे दो साल बड़े थे. 16 जनवरी 2004 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की.

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर पंकज त्रिपाठी को आज कौन नहीं जानता. पंकज ने दमदार एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है. इसके अलावा उन्हें दर्शक मिर्जापुर के कालीन भैया के नाम से भी जानते है. एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी काफी खूबसूरत है. अक्सर एक्टर उनके साथ अपनी तसवीरें पोस्ट करते रहते है. दोनों की शादी को 17 साल हो गए है.

पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की लवस्टोरी काफी खास है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, यह पहली नजर का प्यार था. उन्हें 1993 में अपनी बहन की शादी में मृदुला से प्यार हो गया था. यह मेरी बहन की शादी थी और मैंने उसे छत की बालकनी पर देखा और मन ही मन सोचा, यही वह महिला है जिसके साथ मैं अपना शेष जीवन बिताना चाहता हू. मुझे यह भी नहीं पता था कि वह कौन थी, या क्या थी उसका नाम उस समय क्या था.

पंकज त्रिपाठी ने इस साल की थी शादी

बता दें कि जब पंकज त्रिपाठी, मृदुला त्रिपाठी से पहली बार मिले थे, तब मृदुला नौवीं कक्षा में थी और पंकज उनसे दो साल बड़े थे. 16 जनवरी 2004 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. साल 2006 में उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया. उनकी बेटी का नाम आशी त्रिपाठी है, जिसके साथ अक्सर तसवीरें शेयर करते रहते है.

काफी खूबसूरत है मृदुला त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी काफी खूबसूरत औऱ ग्लैमरस है. पंकज रोमांटिक फोटोज अक्सर शेयर करते रहते है. एथनिक के अलावा वो वेस्टर्न आउटफिट भी काफी अच्छे से कैरी करती है. खूबसूरती के मामले में वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती है. उनके इंस्टाग्राम पर बेटी और पति के साथ उनकी खूब सारी फोटोज मौजूद है.

Also Read: Mirzapur 3 में कालीन भैया बच पाएंगे जिंदा? गुड्डू भैया-गोलू की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट, खुलेगा सारे राज
पंकज त्रिपाठी ने कही थी ये बात

पंकज त्रिपाठी ने द बेटर इंडिया से बातचीत में कहा था, यदि आप मुझसे मेरे संघर्ष के बारे में पूछते हैं, तो मेरे पास फुटपाथ पर सोने या कई दिनों तक भूखे रहने जैसी कोई दुखद जानकारी नहीं है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि मेरी पत्‍नी मृदुला ने घर की पूरी जिम्‍मेदारी संभाल ली थी. असल में वो मैन ऑफ द हाउस है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >