Mirzapur 3: क्या ‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना भैया की होगी वापसी, इस खास शख्स ने दी जानकारी

Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया का किरदार दिव्येंदु शर्मा ने निभाया है. सीरीज के सीजन 2 में मुन्ना के किरदार की मौत हो गई थी. हालांकि कालीन भैया बच गए थे.

Mirzapur 3: पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें विक्रांत मैसी, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर ने काम किया है. इसके दोनों सीजन ने लोगों को काफी इम्प्रेस किया और जल्द ही तीसरा सीजन आने वाला है. हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने इस बात की घोषणा की. अब एक खास शख्स ने मुन्ना भैया के कमबैक को लेकर बात की.


क्या ‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना भैया की होगी वापसी
‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया का किरदार दिव्येंदु शर्मा ने निभाया है. सीरीज के सीजन 2 में मुन्ना के किरदार की मौत हो गई थी. हालांकि कालीन भैया बच गए थे. जिसके बाद सीजन खत्म हो गया था. उसके बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे कि तीसरे सीजन में उनकी वापसी होगी या नहीं. फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. इस बीच शो के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने मुन्ना के कमबैक को लेकर बात की. उन्होंने जो कहा उसे फैंस जानकर खुश हो जाएंगे.


रितेश सिधवानी ने कही ये बात
रितेश सिधवानी ने कहा, मुन्ना त्रिपाठी सीरीज में उस तरह से कमबैक नहीं कर सकते, लेकिन कुछ बहुत ही दिलचस्प होगा. कुछ ऐसा होगा जो मुन्ना की फिर से वापस होगी. हालांकि ये जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा. बता दें कि पहले सीजन साल 2018 में आया था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. उसके बाद साल 2020 में दूसरा पार्ट जारी किया गया था. उसके बाद से तीसरे सीजन के रिलीज होने का दर्शक वेट कर रहे हैं. ‘मिर्जापुर’ में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डु पंडित, श्वेता त्रिपाठी गोलू के रोल में नजर आई है. विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर सीजन वन में थे, जिसमें दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है.

Mirzapur 3 से लेकर Family Man 3 तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये धमाकेदार वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >