Mirzapur 3: इस शख्स ने मिर्जापुर 3 के रिलीज डेट को लेकर दिया बड़ा हिंट, मेकर्स ने वीडियो में किया बड़ा खुलासा

कुछ दिनों से मिर्जापुर 3 के रिलीज डेट को लेकर मेकर्स हिंट दे रहे हैं. अब प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है.

मिर्जापुर सीरीज सीजन 3 के रिलीज का इंतजार कई महीनों से फैंस कर रहे हैं. मिर्जापुर के दोनों सीजन ने सोशल मीडिया पर भौकाल मचाया था. तीसरे सीजन में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा. सीरीज में पंकज त्रिपाठी, कालीन भैया के रोल में अपना दहशत फैलाते दिखेंगे. इसके अलावा इसमें अली फजल, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, विजय वर्मा, ईशा तलवार अहम रोल निभा रहे हैं. इस बीच इसके रिलीज डेट को लेकर डिटेल्स सामने आया है.


मिर्जापुर 3 को लेकर इस शख्स ने दिया हिंट
कुछ दिनों से मिर्जापुर 3 के रिलीज डेट को लेकर मेकर्स हिंट दे रहे हैं. अब प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में रधिया यानी एक्ट्रेस प्रशन्ना शर्मा से एक शख्स मिर्जापुर 2 के रिलीज डेट को लेकर सवाल करता है. इसपर रधिया कहती है, 23 को. फिर वो कहती है, भाभी अपने लिए 3 ड्रेस और हमारे लिए 2 सूट बनवाई है. इस दिन उनके रिश्तेदार की शादी है और बाहुबली का फंक्शन है तो भौकाल मचेगा ही. रधिया के इस बात से तो साफ है कि शायद मिर्जापुर 3 को लेकर 23 जून को मेकर्स कुछ खुलासा करने वाले हैं.

Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

The Family Man 3 में नजर नहीं आएगा ये किरदार, खुद किया खुलासा, कहा- मुझे लगता है ये सीजन…

अली फजल ने फैंस से कही थी ये बात
मिर्जापुर में गुड्डू पंडित का किरदार निभाने वाले अली फजल ने हाल ही में एक्स पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए शो को लेकर हिंट दिया था. एक यूजर ने एक्स पर एक्टर से पूछा, “पंचायत नहीं देखूंगा तो चलेगा क्या? मिर्जापुर का इंतजार कर रहा हूं.” इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि, “पंचायत देखें, इसमें मिर्जापुर सीजन 3 के लिए एक बड़ा छिपा हुआ सुराग है.” गौरतलब है कि मिर्जापुर का पहला सीजन साल 2018 में आया था और दूसरा सीजन साल 2020 में आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >