Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 इस दिन हो सकती है रिलीज! जान लीजिए डेट और टाइम

1 / 1
Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 इस दिन हो सकती है रिलीज! जान लीजिए डेट और टाइम
फुल स्क्रीन में देखें

Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 इस दिन हो सकती है रिलीज! जान लीजिए डेट और टाइम

Mirzapur 3 OTT Release: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर 3 के रिलीज होने का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

Mirzapur 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, दिव्येंदु शर्मा इसमें अहम किरदार निभा रहे हैं.

एक्शन-क्राइम ड्रामा मिर्जापुर का पहला सीजन साल 2018 में आया था और दूसरा सीजन साल 2020 में आया था. दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

मिर्जापुर के दोनों सीजन ने खूब लोकप्रियता बटोरी और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. अब तीसरे सीजन को लेकर चर्चा चल रही है कि वो कब आएगा.

जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो मिर्जापुर सीजन 3 के मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने की संभावना है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. दर्शकों को बता दें कि एक बार फिर से ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. फिल्म के मेकर्स की ओर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, मिर्जापुर 3 से जुड़ी फिल्मांकन और पोस्ट-प्रोडक्शन काम लगभग खत्म हो गया है. तो उम्मीद है कि मेकर्स इसे लेकर जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे.

मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी के अलावा श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़, अली फजल, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, भुवन अरोड़ा भी है.

मिर्जापुर सीजन 1 त्रिपाठियों की कहानी दिखाई गई है जो बड़े पैमाने पर हथियार और अफीम का कारोबार चलाते हैं और मिर्जापुर शहर पर राज करते हैं. पहले सीजन में ही विक्रांत मैसी को मुन्ना भैया मार देते हैं.

मिर्जापुर सीजन 2 का हर एपिसोड काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरा हुआ है. दूसरे सीजन में कालीन भैया और उसके बेटे से गुड्डू पंडित बदला लेने के लिए लौटता है. गुड्डू पंडित की मौत हो चुकी है, जबकि कालीन भैया बचकर निकल जाते है.

Also Read: Mirzapur 3 OTT Release: कालीन भैया की ‘मिर्जापुर 3’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जान लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >