Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

टीवीएफ का पंचायत सीजन 3 एक लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. अब फैंस की निगाहें कुछ और वेब सीरीज पर है, जिनके अगले पार्ट का सब दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं.

टीवीएफ का पंचायत सीजन 3 एक लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. अब फैंस की निगाहें कुछ और वेब सीरीज पर है, जिनके अगले पार्ट का सब दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं.

Mirzapur-3

सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर के दोनों सीजन ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. इसके सारे किरदार काफी पॉपुलर हुए थे. अब फैंस की निगाहें इसके तीसरे सीजन पर है. हालांकि उम्मीद की जा रही है मेकर्स जल्द ही सीजन 3 रिलीज डेट बताएंगे.

Pataal lok

पाताल लोक के पहले सीजन ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाका कर दिया था. हथौड़ा त्यागी से हाथीराम तक, हर किरदार को लोगों से खूब प्यार मिला था. फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

Asur

क्राइम और थ्रिलर वेब सीरीज असुर की रोमांचक कहानी देखकर आपको दिमाग हिल जाएगा. अबतक इसके दो सीजन आ चुके हैं और दोनों सुपरहिट हुए थे. तीसरे सीजन का फैंस वेट कर रहे हैं.

The family man 3

फैमिली मैन के सीजन 3 शूटिंग शुरू हो गई है और इस बारे में मेकर्स ने हाल ही में जानकारी दी थी. मनोज बायपेयी की इस सुपरहिट सीरीज को देखना का उनके चाहने वाले इंतजार कर रहे हैं.

Delhi crime

दिल्ली क्राइम के दोनों सीजन ने धमाल मचा दिया था और अब तीसरे सीजन का इंतजार है. हालांकि अभी तक तीसरे सीजन को लेकर मेकर्स ने कुछ अपडेट नहीं दिया है.

Farzi

वेब सीरीज फर्जी की जबरदस्त कहानी ने लोगों को इम्प्रेस कर दिया था. इसके दूसरे सीजन का फैंस वेट कर रहे हैं. बता दें कि इसमें शाहिद कपूर है.

Aashram

पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम को कौन भूल सकता है. आश्रम 4 का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इसमें बॉबी देओल ने बाबा निराला बनकर सबके होश उड़ा दिए थे. इसके चौथे सीजन के रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है.

The Family Man 3 में नजर नहीं आएगा ये किरदार, खुद किया खुलासा, कहा- मुझे लगता है ये सीजन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >