Mirzapur 3: अंजुम शर्मा ने मिर्जापुर 3 में शरद शुक्ला की मौत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये कालीन भैया और शरद के…

मिर्जापुर 3 के अंत में शरद शुक्ला की मौत हो जाती है. क्या सच में उनकी मौत हो गई है या वह जिंदा है, इसपर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है. अब इस थ्योरी पर अंजुम शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

Mirzapur 4: लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. मेकर्स इसमें खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट लेकर आए, लेकिन फिर भी ये दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाया. इस सीजन कई किरदारों की मौत भी दर्शकों ने देखी. जिस किरदार का मरने का लोगों ने नहीं सोचा था, वो था शरद शुक्ला. आखिरी एपिसोड में कालीन भैया, शरद को मौत के घाट उतार देते हैं. कुछ मिनटों के लिए शरद मिर्जापुर सिंहासन’ पर बैठते हैं और उसके बाद एपिसोड खत्म हो जाता है. अब शरद की वाकई में मौत हुई है या वो बच गया है, इसपर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है. अब इसपर अंजुम शर्मा ने बात की है.

शरद शुक्ला की नहीं हुई है मौत

मिर्जापुर में शरद शुक्ला की मौत सबसे शॉकिंग था. शरद ने कालीन भैया की जान बचाई और उन्होंने ही शरद की जान ले ली. अगले सीजन में शरद का किरदार देखने मिलेगा या नहीं, इसपर सोशल मीडिया पर फैन थ्योरीज सामने आई है. अंजुम शर्मा ने सीजन 4 के बारे में फैन थ्योरी के बारे में खुलासा किया है. एंटरटेनमेंट लाइव से बातचीत में एक्टर ने बताया कि, “इस समय सबसे बड़ी थ्योरी यही है कि शरद की मौत नहीं हुई है और वो जिंदा है. ये कालीन भैया और शरद के बीच की साजिश है.”

Mirzapur Season 3 Teaser: जंगल में भौकाल मचाने वापस लौटे कालीन भैया, इस ओटीटी पर होगी रिलीज, तारीख नोट कर लीजिए

Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, Panchayat 3 के रिलीज के बाद इन सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, फटाफट देख लें पिछला सीजन

अंजुम शर्मा ने कही ये बात

अंजुम शर्मा ने आगे ये भी बताया कि, ”फैंस की थ्योरी ये भी कह रही है कालीन भैया ने शरद को ऐसी जगह गोली मारी है, जिससे उसकी मौत ना हो. वो सिर्फ घायल हुआ है और बच जाएगा.” अब फैंस की ये थ्योरी कितनी सही होगी, ये तो मिर्जापुर सीजन 4 में ही पता चलेगा. वहीं, अगर आपने मिर्जापुर 3 अगर अभी तक नहीं देखी, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसके टोटल 10 एपिसोड है और करीब इसके 45-60 मिनट का है. पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था, जो दर्शकों के बीच छा गया था. दूसरा सीजन साल 2020 में आया था.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >