Merry Christmas OTT: अगर थियेटर में नहीं देख पाए हैं कैटरीना कैफ की ‘मेरी क्रिसमस’, तो इस ओटीटी पर देखें

Merry Christmas OTT: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ इसी साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. अब इसके ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आई है.

Merry Christmas OTT: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म हिन्दी और तमिल दोनों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को जनता से मिला-जुला रिस्पांस मिला था.

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्मल पर रिलीज होने जा रही है. बता दें कि कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने पहली बार साथ में काम किया था.

फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बडी खबर सामने आयी है. एक रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज होगी.

‘मेरी क्रिसमस’ पहले 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. जिसके बाद फिल्म इसे 12 जनवरी, 2024 में रिलीज किया गया.

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक मर्डर-मिस्ट्री है. इसमें बताया गया है कि क्रिसमस की रात को एक मर्डर हो जाता है.

इस फिल्म में कैटरीना, मारिया और विजय सेतुपति, अल्बर्ट का रोल निभा रहे है. इस फिल्म में बताया गया है कि क्रिसमस की रात को एक मर्डर हो जाता है. इसी दिन मारिया और अल्बर्ट पहली बार मिलते है.

एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.55 करोड़ रूपये की ओपनिंग की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ है, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रध्दा कपूर भी नजर आएंगे. फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमराघरों में रिलीज की जाएगी.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में राजस्थान में अभिनेता विक्की कौशल से शादी की थी. दोनों ने काफी धूम-धाम से शादी की.

Also Read: Merry Christmas से लेकर Hanuman तक, OTT पर रिलीज हुई ये शानदार फिल्में, अभी नोट कर लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >