Matka King Season 2: विजय वर्मा की क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मटका किंग’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. यही वजह है कि अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं. OTT प्लेटफॉर्म Prime Video ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ‘मटका किंग सीजन 2’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
पोस्टर में दिखा नया ट्विस्ट
‘मटका किंग सीजन 2’ के नए पोस्टर में विजय वर्मा हाथ में ताश के पत्ते लिए नजर आ रहे हैं. उन पत्तों पर “सीजन 2” लिखा हुआ है. वहीं पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया, “सीजन 2 के लिए कार्ड्स शफल हो रहे हैं.”
यहां देखें पोस्टर-
पहले सीजन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
‘मटका किंग सीजन 1’ ने रिलीज होते ही बड़ा धमाका कर दिया था. यह Prime Video की पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नई सीरीज बन गई. शो ने 37 देशों में Top 10 में जगह बनाई, जबकि 17 देशों में यह नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा. दर्शकों को विजय वर्मा की दमदार एक्टिंग और 60 के दशक वाली मुंबई की कहानी बेहद पसंद आई.
क्या है ‘मटका किंग’ की कहानी?
‘मटका किंग’ की कहानी 1960 के दशक की बॉम्बे (अब मुंबई) के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें विजय वर्मा एक साधारण रुई व्यापारी के किरदार में नजर आते हैं, जो जिंदगी में बड़ा नाम कमाने का सपना देखता है. वह जुए का एक नया खेल शुरू करता है, जिसे ‘मटका’ कहा जाता है. धीरे-धीरे यह खेल पूरे शहर में फैल जाता है और वह आदमी मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया का सबसे बड़ा नाम बन जाता है. शो में दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान अपनी चालाकी और हिम्मत से जुए की दुनिया का बेताज बादशाह यानी ‘मटका किंग’ बन जाता है.
कौन-कौन सीजन 2 में दिखेगा?
सीजन 2 में फिर से विजय वर्मा लीड रोल में होंगे. उनके साथ कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर जैसे शानदार कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरेंगे.
