बोरिंग वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए देखें ये ब्लॉकबस्टर फिल्में-वेब सीरीज, अंत तक बांधे रखेगी कहानी

अगर आप भी अपने वीकेंड को मजेदार बनाना चाहते हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए कई ब्लॉकबस्टर मूवीज और वेब सीरीज हैं, जिसे आप फैमिली के साथ घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. इसकी कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी.

आजकल जमाना ओटीटी का है. जहां देखो वहां सिर्फ ओटीटी के ही चर्चे हैं, क्योंकि ओटीटी के आने के बाद लोगों की जिंदगी बेहद ही आसान हो गई है. आप घर बैठे आराम से बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने पसंदीदा फिल्में और शोज को एंजॉय कर सकते हैं.

टाइगर 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनी थी और काफी समय से फैंस को इस मूवी के ओटीटी रिलीज का इंतजार था. फाइनली ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3

द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3 एक एनिमेटेड सीरीज है, जो भगवान हनुमान के लंका जाकर रावण का सामना करने की कहानी है. इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

किलर सूप

मनोज बाजपाई और कोंकणा सेन शर्मा स्टारर ये सीरीज एक बेहतरीन कॉमेडी थ्रिलर है. इस सीरीज में डार्क ह्यूमर और एक्शन का एक बेहतरीन मिश्रण है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

पंचायत सीजन 3

ये सीरीज एक बेहतरीन कॉमेडी ड्रामा की सिक्वल है, जो अभिषेक नाम के लड़के के किरदार पर आधारित है. अभिषेक एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है जो एक बेहतर नौकरी की तलाश में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव के पंचायत ऑफिस में सेक्रेटरी की नौकरी करता है. ये वेब सीरीज आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

तेजस

कंगना रनौत स्टारर तेजस एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर है, जो 2023 में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में कंगना एक महिला फाइटर पायलट के रूप में नजर आ रही हैं. इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं.

Hi Nanna

ये फिल्म एक पिता और उसकी बेटी के जीवन पर आधारित है, जिनके जीवन में एक बड़ा ट्विस्ट आता है जो उन दोनों को झकझोर कर रख देता है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

मेरा भाई

बद्री चवान और चिन्मय चंद्रांशु स्टारर ये सीरीज दो भाइयों की कहानी पर आधारित है जिसमें इस रिश्ते की गहराइयों को बखूबी दिखाया गया है. इस सीरीज को आप अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं.

क्यूबिकल्स सीजन 3

अभिषेक चौहान, बद्री चवान, और आयुषी गुप्ता स्टारर ये सीरीज एक लड़के पर आधारित है जो कॉरपोरेट जॉब की दुनिया में नई एंट्री लेता है. इस कहानी में एम्प्लॉयज के स्ट्रगल को बखूबी दिखाया गया है. इस सीरीज को आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं.

Also Read: बोरिंग वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए देखें ये 10 थ्रिलर वेब सीरीज, क्लाइमेक्स देख खुली की खुली रह जाएंगी आंखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >