Maharani 3 Review: रानी भारती बनकर छा गई हुमा कुरैशी, यूजर्स कर रहे तारीफ, देखने से पहले जानें क्या कह रही पब्लिक

1 / 1
Maharani 3 Review: रानी भारती बनकर छा गई हुमा कुरैशी, यूजर्स कर रहे तारीफ, देखने से पहले जानें क्या कह रही पब्लिक
फुल स्क्रीन में देखें

Maharani 3 Review: रानी भारती बनकर छा गई हुमा कुरैशी, यूजर्स कर रहे तारीफ, देखने से पहले जानें क्या कह रही पब्लिक

Maharani 3 Review: मोस्ट अवेटेड राजनीतिक ड्रामा ‘महारानी सीजन 3’ फाइनली रिलीज हो गया है. वेब सीरीज में हुमा कुरैशी मुख्य रोल निभा रही ह���.

Maharani 3 Review: ‘महारानी सीजन 3’ को लेकर सुबह से ही एक्स (पहले ट्विटर) पर रिव्यूज आने लगे हैं. हुमै कुरैशी इसमें रानी भारती के किरदार में नजर आ रही है. इसके अलावा सीरीज में सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक हैं.

महारानी 3 को लेकर यूजर्स जबरदस्त रिव्यूज दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, महारानी 3 एक और मास्टरपीस है. हुमा कुरैशी बस आपका प्रदर्शन पसंद आया. आप ने किरदार में जान ही डाल दी. पूरी एक्टिंग टीम देखने में शानदार है.

एक मीडिया यूजर ने लिखा, आश्चर्यजनक! अद्भुत! असाधारण! क्या शो है यार. बता नहीं सकता कि ये शो कितना अच्छा है. 5 में से 5.

एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, ब्लॉकबस्टर उत्कृष्ट प्रदर्शन महारानी 3. हर दूसरा गेम चेंजर एक्शन, एक पसंदीदा डायलॉग ”बंदूक कामजोर लोग चलते हैं, समझदार लोग दिमाग!” महारानी सीजन 3 के लिए धन्यवाद सीएम मैडम.

एक मीडिया यूजर ने लिखा, पूरा टर्न अराउंड..बदला लेने का मौसम. हुमा कुरैशी और टीम को बधाई. एक अन्य यूजर ने लिखा, मजा आ गया महारानी. हुमा कुरैशी, अब तक की सबसे बेहतरीन और सबसे मनोरंजक सीरीज. परफेक्ट रिवेंज.

महारानी सीजन 3 बिहार के अवैध शराब व्यापार की धुंधली दुनिया में उतरता है. रानी भारती न्याय की तलाश में घूमती एक स्टोरी हमारे सामने लेकर आती है.

महारानी सीजन 1, 1995 से 1999 तक फैला हुआ, रणवीर सेना, वामपंथी उग्रवादियों, नक्सली समूहों, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन, 1997 लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार जैसे वास्तविक जीवन की घटनाओं और पात्रों से संकेत लेता है.

सुभाष कपूर द्वारा लिखित और निर्देशक सौरभ भावे द्वारा निर्देशित महारानी के दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. तीसरे पार्ट को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

हुमा कुरैशी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रानी भारती का किरदार उनके डीएनए में बस चुका है.यह बात इस सीजन को देखते हुए सही साबित होती है.

Maharani 3 OTT: इस ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही महारानी 3, सामने आ गई रिलीज डेट, जान लें अभी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >