Look Back 2024: साल 2024 में इन वेब सीरीज का OTT पर रहा बोलबाला, नया साल आने से पहले फटाफट देख लें, LIST

इस साल 2024 में ओटीटी पर कई वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसने दर्शकों को इम्प्रेस किया. आपको टॉप 10 वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जो सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई.

Look Back 2024: इस साल 2024 में ओटीटी पर कई वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जिसे IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली. इस साल ओटीटी पर रोमांस, कॉमेडी, हॉरर, क्राइम, सस्पेंस से भरे वेब सीरीज ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. चलिए आपको बताते हैं साल 2024 में टॉप 10 वेब शो के बारे में जिसे सबसे ज्यादा दर्शकों ने देखा. लिस्ट में मिर्जापुर सीजन 3, हीरामंडी, ब्रोकन न्यूज सीजन 2, पंचायत 3 जैसे शोज लिस्ट में है.

साल 2024 में इन वेब सीरीज का ओटीटी पर रहा बोलबाला

  • मिर्जापुर सीजन 3
  • ब्रोकन न्यूज सीजन 2
  • हीरामंडी
  • पंचायत 3
  • गुल्लक सीजन 4
  • लुटेरे
  • कर्मा कॉलिंग
  • पंचायत 3
  • सिटाडेल: हनी बनी
  • IC 814: द कंधार हाईजैक
  • मामला लीगल है

मिर्जापुर सीजन 3 इस ओटीटी पर हुई रिलीज

मिर्जापुर सीजन 3 को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसकी कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां मिर्जापुर सीजन 3 की कहानी खत्म होती है. कालीन भैया की वापसी इस सीजन होती है और उनका भौकाल देखने को मिलता है. वहीं, संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी. इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोईराला, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, अध्ययन सुमन जैसे स्टार्स ने काम किया है.

पंचायत सीजन 3 और गुल्लक 3 इस ओटीटी पर हुई थी रिलीज

पंचायत सीजन 3 एक लंबे इंतजार के बाद इस साल रिलीज हुआ. अगर आपने इसे अबतक नहीं देखा है तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस बार की कहानी आपके दिल को छू जाएगी और अंत में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. वहीं, गुल्लक सीजन 4 काफी मजेदार है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

Also Read- OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ रोमांस का मजा, वीकेंड का मजा दोगुना करेंगी ये 4 वेब सीरीज

Also Read- Vicky Vidya Ka Woh Wala Video OTT Release: राजकुमार-तृप्ति निकले अपनी शादी का वीडियो खोजने, इस ओटीटी पर हो रही रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >