Khauf OTT Release: ‘छोरी 2’ से भी खौफनाक होगी ‘बिग बॉस 18’ फेम चुम दरांग की सीरीज, जानें कब और किस ओटीटी पर करें स्ट्रीम

Khauf OTT Release: बिग बॉस 18 में दर्शकों को अपनी चुलबुली हरकत से दीवाना बनाने के बाद चुम दरांग एक खौफनाक मंजर पर आपको ले जाने को तैयार है. एक्ट्रेस की नई वेब सीरीज ‘खौफ’ की रिलीज डेट से पर्दा उठ चूका है, जिसके मुताबिक यह सीरीज नुशरत भरुचा की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘छोरी 2’ के बाद आपको मधु नाम की लड़की की भूतिया कहानी के सफर की सैर कराने आ रही है.

Khauf OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हॉरर थ्रिलर फिल्मों और वेब सीरीज का मेला लगने वाला है. इस हफ्ते प्लेटफॉर्म पर नुशरत भरूचा की हॉरर फिल्‍म ‘छोरी 2’ रिलीज होने वाली है. वहीं, इससे करारी टक्कर देने के लिए खतरनाक वेब सीरीज अगले हफ्ते स्ट्रीम होगी, जिसका नाम ‘खौफ’ है. इस खौफनाक सीरीज में ‘बिग बॉस 18’ फेम चुम दरांग, मोनिका पंवार, राजत कपूर, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी हॉरर जॉनर के शौकीन हैं तो आइए बताते हैं कब और कहां इस सीरीज को बिंजवॉच कर सकते हैं.

कब और कहां देखें खौफ सीरीज?

चुम दरांग स्टारर इस सीरीज का एक पोस्टर मंगलवार के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी करते हुए लिखा, ‘कुछ कमरों से यादें जुड़ी होती हैं. इस कमरे से भूत जुड़ा हुआ है.’ वहीं, आगे इस सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है, जिसके मुताबिक यह वेब सीरीज अगले हफ्ते 18 अप्रैल को भारत समेत 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम होगी.

खौफ की कहानी?

इस हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज ‘खौफ’ की कहानी मधु के अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने पर केंद्रित है, जो अपना शहर छोड़कर नए शहर आती है. इस अंजान शहर में वह एक हॉस्टल में रहती है. लेकिन जिंदगी में नई शुरुआत की सोच लेकर आई मधु इस बात से बिलकुल अनजान है कि वह जिस कमरे में रहती है, उसमें अज्ञात शक्तियों का वास है. धीरे-धीरे समय गुजरता है और मधु की जिंदगी एक खौफनाक चक्रव्यू में फंस जाती है. अब ऐसे में सवाल यह है कि क्या मधु उन शक्तियों से लड़कर अपनी जिंदगी की अच्छी शुरुआत कर पाती है या इस दलदल में फंस जाती है? इन सभी सवालों के जवाब आपको 18 अप्रैल को मिल जायेंगे.

यह भी पढ़े: Netflix Releases: जाट से ज्यादा दमदार फिल्में-सीरीज लेकर आ रहा नेटफ्लिक्स, पूरे हफ्ते होगा जबरदस्त मनोरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >