Khakee The Bengal Chapter 2 में इस भारतीय एक्स कैप्टन की एंट्री, पहली फोटो आई सामने, जानें नाम

Khakee The Bengal Chapter 2: ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माता नीरज पांडे के अपकमिंग वेब सीरीज खाकी: द बंगाल चैप्टर में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की एंट्री होने वाली है. उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Khakee The Bengal Chapter 2: खाकी: द बंगाल चैप्टर साल 2025 की सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है, जिसे नीरज पांडे ने बनाया है. यह 2022 के सफल नेटफ्लिक्स शो खाकी: द बिहार चैप्टर का दूसरा सीजन है. इसकी कहानी इस बात पर केंद्रित होगी कि एक पुलिस अधिकारी पश्चिम बंगाल में अपराध को खत्म करने के मिशन में कैसे शामिल होते हैं. सीरीज में जीत, प्रसेनजीत चटर्जी, परमब्रत चट्टोपाध्याय, सास्वता चटर्जी और संदीप चटर्जी जैसे कलकारों की टोली है. हालांकि अब खबरें आ रही है कि पार्ट 2 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली शामिल हो सकते हैं.

सौरव गांगुली का खाकी: द बंगाल चैप्टर 2 में होगा कैमियो

खाकी: द बंगाल चैप्टर 2 का ट्रेलर जब रिलीज हुआ, तो फैंस एक्साइटेड हो गए. अब सीरीज के निर्माता, नीरज पांडे ने सौरव गांगुली की भागीदारी को लेकर हिंट दिया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब नीरज पांडे से सौरव गांगुली के कैमियो की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “जहां तक ​​सौरव का सवाल है… देखते रहिए.” इस बात से फैंस कंफ्यूज हो गए कि क्या वह एक्टिंग करते दिखाई देंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

खाकी द बंगाल चैप्टर के बारे में

यह सीरीज साल 2000 के दशक की शुरुआत में कोलकाता की बैकग्राउंड पर आधारित है. एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी शहर के अपराध और भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था से लड़ रहा है. शो में ऋत्विक भौमिक, श्रद्धा दास, आकांक्षा सिंह और त्रिशान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. नया सीजन 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. जिसके साथ लिखा, “पुलिस, गैंगस्टर, और सरकार- इस चक्रव्यूह में कौन है सबसे शातिर? खाकी: द बंगाल चैप्टर देखें, 20 मार्च को, केवल नेटफ्लिक्स पर!”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >