Heeramandi OTT Release Date: इंतजार हुआ खत्म, हीरामंडी के रिलीज में सिर्फ बचे है एक दिन, इस ओटीटी पर करें एंजॉय

1 / 1
Heeramandi OTT Release Date: इंतजार हुआ खत्म, हीरामंडी के रिलीज में सिर्फ बचे है एक दिन, इस ओटीटी पर करें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

Heeramandi

Heeramandi OTT Release Date: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बचे है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा सहित कई बड़े स्टार्स ने काम किया है. चलिए आपको बताते हैं ये कौन से ओटीटी पर रिलीज होगी.

Heeramandi OTT Release Date: वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के रिलीज का वक्त आ गया है. इसके रिलीज होने में सिर्फ एक ही दिन बचे हुए है.

‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसके रिलीज का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे थे.

Heeramandi

हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अदिती राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल ने काम किया है.

Heeramandi

हीरामंडी में फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन भी नडर आएंगे. उनका लुक भी सामने आ चुका है. बता दें कि फरदीन 14 साल बाद कमबैक कर रहे हैं.

Heeramandi ott release

हीरामंडी: द डायमंड बाजार 1920 के दशक पर बेस्ड है. इसमें मल्लिकाजान का रोल मनीषा कोइराला ने निभाया है और फरीदन के रोल में सोनाक्षी सिन्हा दिखी है. हीरामंडी पर कंट्रोल करने को लेकर दोनों की बेच लड़ाई चलती रहती है.

Fardeen-khan

हीरामंडी में फरदीन खान वली मोहम्मद का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर ने कहा था, वली मोहम्मद ने शक्ति, महत्वाकांक्षा, स्थिति और धन को अपने दिल को भ्रष्ट नहीं करने दिया.

Heeramandi

हीरामंडी का ट्रेलर पहले 9 अप्रैल को रिलीज हुआ था. इसे दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया था. रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया पर छा गया था.

Heeramandi

हीरामंडी के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मनीषा कोइराला ने कहा, “मैंने संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम करने के लिए 28 साल तक इंतजार किया. आशा करते हैं आप सबको ये पसंद आया.

Heeramandi First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का पहला रिव्यू आया सामने, एक एपिसोड के बाद और देखने का करेगा मन

Mirzapur 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें ये धमाकेदार थ्रिलर वेब सीरीज, ट्विस्ट देख उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >