अपनी गुल्लकें तैयार करें, मिश्रा परिवार के साथ SonyLIV पर जल्द आ रहा Gullak Season 5, जानें कब

Gullak Season 5 on OTT: गुल्लक सीजन 5 जल्द ही SonyLIV पर आ रहा है. जानिए मिश्रा परिवार की नई मजेदार यादें कब और कैसे देखने को मिलेंगी.

Gullak Season 5: ‘गुल्लक सीजन 5’ SonyLIV पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाला है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में अगले तीन महीनों अप्रैल, मई और जून की बड़ी रिलीज की अनाउंसमेंट एक टीजर वीडियो के जरिए की, जिसमें ‘गुल्लक सीजन 5’ भी शामिल है. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीजन की कहानी और रिलीज अपडेट.

रिलीज और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

मेकर्स ने अभी तक ‘गुल्लक सीजन 5’ की पक्की रिलीज डेट नहीं बताई है, लेकिन टीजर वीडियो के मुताबिक यह जून महीने के किसी शुक्रवार से SonyLIV पर स्ट्रीम होगा. आप इसे अपने OTTplay Premium सब्सक्रिप्शन के जरिए आसानी से देख सकते हैं.

‘गुल्लक सीजन 5’ में क्या देखने को मिलेगा?

पिछले सीजन यानी ‘गुल्लक सीजन 4’ में हमनें देखा कि अमन मिश्रा अपने टीनएज और युवा जीवन के दौर में घर से दूर होने की कोशिश कर रहा था. वह लगभग एक बागी बेटे जैसा बन गया था, लेकिन धीरे-धीरे उसे एहसास हुआ कि परिवार के साथ रहना ही सबसे खास है. इस नए सीजन में यही कहानी आगे बढ़ती नजर आएगी.

गुल्लक सीजन 5 में अमन मिश्रा (हर्ष मायर) बड़ा और आत्मविश्वासी हो गया है, जिससे उसके पिता संतोष मिश्रा (जमील खान) को कभी-कभी आश्चर्य और हल्की चिंता होती है. परिवार के बीच की हंसी-ठिठोली, नोक-झोंक और छोटे-छोटे उतार-चढ़ाव दर्शकों को मिश्रा परिवार के करीब ले आते हैं. इस बार बड़े भाई अन्नू (वैभव राज) की गैरमौजूदगी भी कहानी में एक नया ट्विस्ट लाएगी.

वैभव राज की एग्जिट पर हर्ष मायर

हर्ष मायर ने कुछ वक्त पहले Times Now से बातचीत में सीजन 5 से वैभव के जाने की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था, “मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता. लोग यह जानते हैं. और मैं कुछ कहना भी नहीं चाहता, क्योंकि मुझे इसकी इजाजत नहीं है. लेकिन यह बात सबको पता है. सबको पता है कि वह अब इस शो में नहीं है. तो, मैं और क्या कहूं? वह सच में अब इस शो का हिस्सा नहीं है. और यह बहुत दुख की बात है. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ. और यह उन सभी लोगों के लिए बहुत दिल तोड़ने वाला होगा, जो गुल्लक देखते हैं.”

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से पहले और बाद OTT पर आएगा एंटरटेनमेंट का बवंडर, इस हफ्ते एक दिन भी नहीं होंगे बोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >