“मैं भी वैभव को मिस करता हूं”, Gullak Season 5 में रिप्लेसमेंट पर बोले अनंत जोशी

Gullak Season 5: इस बार ‘अन्नू भैया’ का चेहरा बदल गया है. वैभव राज गुप्ता की जगह अब अनंत वी जोशी इस रोल में दिखेंगे, जिससे फैंस काफी मायूस हो गए हैं. इसी बीच पुराने अन्नू भैया को मिस कर रहे फैंस के रिएक्शन पर नए अन्नू भैया यानी अनंत वी जोशी ने चुप्पी तोड़ी है.

Gullak Season 5: मिडिल क्लास परिवार की प्यारी कहानी ‘गुल्लक’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापस आ रही है. लेकिन इस बार शो में एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. पिछले चार सीजन से मिश्रा परिवार के बड़े बेटे ‘अन्नू भैया’ का रोल निभाने वाले एक्टर वैभव राज गुप्ता अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह अब एक्टर अनंत वी जोशी नए अन्नू भैया बनकर आ रहे हैं. जैसे ही शो का टीजर आया, फैंस हैरान रह गए क्योंकि उन्हें पुराने अन्नू भैया की बहुत याद आ रही है. अब फैंस के इसी रिएक्शन पर अनंत वी जोशी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

पुराने अन्नू भैया को क्यों मिस कर रहे हैं फैंस?

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि अनंत जोशी एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन वैभव राज गुप्ता की जगह लेना उनके लिए आसान नहीं होगा. कुछ फैंस का कहना है कि पुराने वाले अन्नू भैया की बात ही कुछ और थी. खबर है कि वैभव राज गुप्ता ने कुछ आपसी तालमेल की कमी की वजह से पिछले साल ही शो छोड़ दिया था. अब दर्शकों को नए चेहरे के साथ ढलने में थोड़ा वक्त लगेगा.

नए ‘अन्नू भैया’ ने क्या कहा?

नए एक्टर अनंत वी जोशी (जो पहले ‘मामला लीगल है’ में नजर आ चुके हैं) ने बहुत ही प्यार से फैंस की बात का जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “मुझे भी वैभव की बहुत याद आती है.” अनंत का मानना है कि इंसान बदलाव से थोड़ा डरता है, लेकिन यह जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग इस शो और इसके किरदारों से इतना प्यार करते हैं. उन्हें बुरा नहीं लग रहा कि लोग वैभव को याद कर रहे हैं, बल्कि वह इसे एक अच्छी बात मानते हैं.

मिश्रा परिवार में कैसे फिट हुए अनंत?

अनंत जोशी का कहना है कि वह खुद भी एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, इसलिए उन्हें मिश्रा परिवार का हिस्सा बनने में कोई मुश्किल नहीं हुई. उन्हें ऐसा लगा जैसे वह हमेशा से इसी परिवार का हिस्सा थे. जब उनसे उनके पसंदीदा किरदार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वैसे तो पूरा मिश्रा परिवार अच्छा है, लेकिन ‘बिट्टू की मम्मी’ उनकी पर्सनल फेवरेट हैं.

ट्रेलर कब आएगा?

‘गुल्लक सीजन 5’ का ट्रेलर इसी हफ्ते आने वाला है. इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार और हेली शाह भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: क्या Netflix के ‘The Royals Season 2’ से हुई भूमि पेडनेकर की छुट्टी? सामने आई वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >