Gullak 4 Twitter Review: मिश्रा परिवार की कहानी एक बार फिर दर्शकों के दिल में उतर गई, फैंस बोले- शो जिंदगी का एक हिस्सा लगता है

गुल्लक सीजन 4, 7 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आने वाला था, लेकिन मेकर्स ने इसे 6 जून, 2024 को ही रिलीज कर दिया. अब सीरीज देखने के बाद यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.

Gullak 4 Twitter Review: द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित ‘गुल्लक’ सीजन 4 का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है. ‘गुल्लक’ के सीजन 4 में पांच एपिसोड हैं और इसमें एक बार फिर से मिश्रा परिवार अपना जादू बिखेरते दिखे हैं. जमील खान, हर्ष मायर, गीतांजलि कुलकर्णी और वैभव राज गुप्ता की कहानी हर परिवार को अपनी कहानी लगती है. इसमें सुनीता राजवार ‘बिट्टू की मम्मी’ की भूमिका में हैं. इसे लेकर एक्स पर दर्शकों के रिव्यूज आने लगे हैं. आपको बताते हैं पब्लिक क्या कह रही है.


गुल्लक सीजन 4 एक दिन पहले हुआ रिलीज
गुल्लक सीजन 4, 7 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आने वाला था, लेकिन मेकर्स ने इसे 6 जून, 2024 को ही रिलीज कर दिया. ‘गुल्लक’ शो मध्यम वर्गीय मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है. इस सीजन अमन वयस्क होने पर विद्रोही हो जाता है. संतोष, शांति और अन्नू उसे पटरी पर लाने की कोशिश करते दिखे हैं. एक्स पर लोग अपनी उत्सुकता को रोक नहीं पा रहे हैं और सीरीज की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स इसपर प्यार बरसा रहे हैं.

Gullak Season 4 OTT: TVF के ‘गुल्लक’ सीजन 4 का दिल छूने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख


यूजर्स कर रहे कमेंट
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “यह भारत की बेस्ट और सबसे अधिक पसंद की जाने वाली वेब सीरीज है गुल्लक 4.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मिश्रा परिवार मैं कल का इंतजार नहीं कर सकता. आप मुझे मेरे बचपन, 90 के दशक के दौर में वापस ले जाएंगे. जिंदगी यादों की गुल्लक सी.” एक यूजर ने लिखा, ”इस परिवार के साथ सिर्फ 5 एपिसोड और अब उनसे दोबारा मिलने के लिए अनिश्चित काल तक इंतजार करना होगा. इस दुनिया में इससे बेहतर कोई शो नहीं है, बस जिंदगी का एक हिस्सा लगता है. अब तक का सबसे बेहतरीन! इस शो को कभी बंद न करें, TVF.. प्लीज.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >