Guardian OTT Release: शैतान और तुम्बाड से भी डरावनी है हंसिका मोटवानी की 'गार्डियन', जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

Guardian OTT Release: हंसिका मोटवानी की साल 2024 की तमिल हॉरर फिल्म 'गार्जियन' ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है. इस फिल्म में हंसिका का काफी डरावना लुक देखने को मिलेगा.

Guardian OTT Release: साल 2024 में कई हॉरर फिल्मों का दबदबा रहा. जिनमें सबसे ज्यादा जिन फिल्मों ने दर्शकों के रोंगटे खड़े किए, उनमें अजय देवगन की शैतान और सोहम शाह की तुम्बाड जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन इस साल एक और ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जो हॉरर के मामले में इन फिल्मों की भी बाप निकली. यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि मार्च 2024 में रिलीज हुई गार्जियन है. फिल्म मुख्य भूमिका हंसिका मोटवानी ने निभाई है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं कि किस प्लेटफार्म पर यह स्ट्रीम होगी.

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी गार्जियन?

हंसिका मोटवानी की तमिल हॉरर फिल्म ‘गार्जियन’ ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है. फिल्म में हंसिका का डरावना लुक देखने को मिलता है. हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था. लेकिन अगर आप इस वीकेंड पर हॉरर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो ये फिल्म एक अच्छी चॉइस साबित हो सकती है. इस फिल्म को आप aha तमिल पर 30 अक्टूबर, 2024 को एंजॉय कर सकते हैं.

गार्जियन की कहानी

गार्जियन की कहानी अपर्णा (हंसिका मोटवानी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रोफेशनली एक आर्किटेक्ट है. अचानक से उसकी जिंदगी में बदलाव आता है, जब उसे इस बात का हिसाब होता है कि उसकी मांगी गई हर बात पूरी हो रही है और उसे अपने आसपास अदृश्य ताकतों का आभास होने लगता है.

गार्जियन की कास्ट

गार्जियन में हंसिका मोटवानी के अलावा सुरेश मेनन, श्रीमन, राजेंद्रन, प्रदीप रेयान, टाइगर गार्डन थंगादुरई जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सबरी ने किया है.

Also Read: OTT Adda: 9 से 5 की जॉब से हो गए हैं बोर, तो ओटीटी पर देख डालें साउथ की ये धांसू फिल्में, स्ट्रेस फ्री होना तय

Also Read: Friday OTT Release: दिमाग के पेंच ढीले करने इस शुक्रवार आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, मिस किया तो होगा अफसोस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >