न कट्टा, न गोली… फिर भी दर्शकों के दिलों पर छाई ये 7.4 रेटिंग वाली सीरीज, ओटीटी पर नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Dupahiya: इन दिनों कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का क्रेज काफी बढ़ गया है. खून-खराबे और थ्रिलर के अलावा, लोगों को ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ जैसी सीरीज भी पसंद आ रही हैं. हाल ही में ओटीटी पर एक सीरीज नंबर 1 पर चल रही है, जिसने ‘पंचायत’ को भी पीछे छोड़ते हुए लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है.

Dupahiya: कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज के आने वाले एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. ट्रेंड में चल रही इस सीरीज का नाम ‘दुपहिया’ है. यह सीरीज बिहार के धड़कपुर गांव पर बनी है, जहां पिछले 24 वर्षों से कोई भी अपराध नहीं हुआ है. हर साल इस गांव को ‘क्राइम-फ्री’ का खिताब मिलता है. गांव के लोगों में एक-दूसरे के प्रति स्नेह है और वे जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे की मदद करते हैं. लेकिन 25वें साल में इस गांव की प्रतिष्ठा धूमिल हो जाती है.

बाइक को लेकर हंगामा

एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक महंगी बाइक खरीदी, जिसे वह अपने दामाद को देना चाहता है. लेकिन इस गांव में उस बाइक की चोरी हो जाती है, जिससे गांव की 24 सालों से बनी प्रतिष्ठा खतरे में पड़ जाती है. वहीं, दूसरी ओर, पिता अपनी बेटी की शादी टूटने से भी बचाना चाहते हैं, क्योंकि अगर पुलिस में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो अपराध-मुक्त गांव का रिकॉर्ड टूट जाएगा. अगर बाइक नहीं मिली, तो बेटी की शादी भी टूट जाएगी. इसके बाद वह चोरी हुई बाइक को ढूंढ़ने की कोशिश शुरू कर देता है, क्योंकि उसे गांव की प्रतिष्ठा के साथ-साथ अपनी बेटी की शादी भी बचानी होती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

सस्पेंस का राज खुलेगा अंत में

वेब सीरीज के मुख्य कलाकार स्पर्श श्रीवास्तव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और गजराज राव हैं. इस सीरीज की कहानी में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी मिलेगा, जिसका राज अंत में खुलता है. यही इस सीरीज की खासियत है. अगर आपने इसे देखना शुरू कर दिया, तो बिना खत्म किए उठ नहीं पाएंगे. यह सीरीज 7 मार्च को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी और अब 9वें एपिसोड के रिलीज होने के बाद ट्रेंड में चल रही है.

IMBD पर मिली 10 में से 7.4 रेटिंग

सोनम नायर की ओर से निर्देशित इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 7.4 की रेटिंग मिली है. यह भारत की टॉप 10 सीरीज में नंबर 1 पर है. ‘पंचायत’ की तरह इस सीरीज के सभी कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है. कॉमेडी के साथ-साथ इसमें समाज में मौजूद दहेज प्रथा और रंगभेद जैसे मुद्दों को भी उजागर किया गया है. अगर आपने इस सीरीज को अभी तक नहीं देखा है, तो जल्द ही इसे देख लीजिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >