Friday OTT Release: इस शुक्रवार ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का, एक नहीं, दो नहीं, पूरी 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बढ़ेगा डोज. क्योंकि इस दिन एक नही दो नहीं बल्कि पूरी 6 फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होंगी. इस लिस्ट के परेश रावल की कॉमेडी फिल्म जो तेरा है वो मेरा है और हॉलीवुड फिल्म द पेंगुइन भी शामिल है.

Friday OTT Release: फिल्मों-वेब सीरीज लवर्स की इस शुक्रवार लॉटरी लगने वाली है. क्योंकि इस फ्राइडे एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि पूरी 6 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिसे देखते-देखते आपका वीकेंड निकल जाएगा लेकिन एंटरटेनमेंट का सिलसिला चलता रहेगा. ऐसे में अगर आप भी इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो उठाइए पेन-पेपर और इनके नाम नोट करने शुरू कर दीजिए.

ला मेसन

ला मेसन सीरीज की कहानी एक जाने माने फैशन डिजाइनर विंसेंट लेडू के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो के वायरल होने से वह शहर में चर्चा का विषय बन जाती है. इस सीरीज को शुक्रवार से एप्पल टीवी पर जाकर देख सकते हैं.

क्लास 95: द पॉवर ऑफ ब्यूटी

क्लास 95: द पॉवर ऑफ ब्यूटी की कहानी एक यंग और स्वाभिमानी औरत के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपनी मॉडलिंग एजेंसी शुरू करती है. इस सीरीज को शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read: Jatt and Juliet 3 OTT Release: एंटरटेनमेंट का बड़ेगा डोज, इस ओटीटी पर स्ट्रीम हुई दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक मूवी

Also Read: OTT Adda: आपके वीकेंड को मजेदार बनाने आ रही है ये स्पाई थ्रिलर फिल्म

द पेंगुइन

द पेंगुइन रॉबर्ट पैटिंसन की साल 2022 की द बैटमैन पर आधारित है. इस सीरीज में आपको बहुत सारा थ्रिल देखने को मिलेगा. सीरीज की कहानी कार्मिन फाल्कोन की मृत्यु के बाद ओसवाल्ड कोबलपॉट के इर्द गिर्द घूमती है, को क्राइम वर्ल्ड में कार्मिन की जगह लेने की कोशिश करता है. यह सीरीज जिओ सिनेमा पर शुक्रवार को उपलब्ध हो जायेगी.

हिस थ्री डॉटर्स

हिस थ्री डॉटर्स की कहानी तीन बहनों की है, जो अपने पिता के बिगड़ती तबियत की वजह से न्यूयॉर्क में एक साथ आती हैं. हिस थ्री डॉटर्स को फ्राइडे से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फर्स्ट लव

फिल्म के टाइटल को सुनकर आपको पता चल ही गया होगा कि यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो जिम और एन के रिश्ते के उतार चढ़ाव के इर्द गिर्द घूमती है. यह फिल्म लायंसगेट प्ले कर शुक्रवार से स्ट्रीम होगी.

जो तेरा है वो मेरा है

एक्शन और रोमांस के परेश रावल की कॉमेडी फिल्म जो तेरा है वो मेरा है को आप जिओ सिनेमा पर शुक्रवार से देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन राज त्रिवेदी के किया है.

इसके अलावा शुक्रवार को थिएटर्स में सिद्धांत चतुर्वेदी की युध्रा भी रिलीज होगी. साथ ही शुक्रवार को सिनेमा डे होने की वजह से आप थिएटर्स में जाकर स्त्री 2, गोट, द बकिंघम मर्डर्स जैसी फिल्मों को भी एंजॉय कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >