Friday OTT Release: शुक्रवार को मिलेगा दिवाली का साथ, ओटीटी पर होगी इन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों की बरसात

Friday OTT Release: इस शुक्रवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में इसे और खास बनाने के लिए ओटीटी पर कई क्राइम-थ्रिलर फिल्में स्ट्रीम होगी. इस लिस्ट में मलयालम की मच अवेटेड फिल्म किष्किंधा कांडम भी शामिल है.

Friday OTT Release: आने वाला शुक्रवार काफी खास होने वाला है. क्योंकि इस दिन दिवाली के साथ-साथ एक नहीं, दो नहीं, पूरी 3 क्राइम-थ्रिलर फिल्में ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है. इस लिस्ट में मलयालम की मच अवेटेड किष्किंधा कांडम भी शामिल है. ऐसे में अगर आप भी अपने त्योहार को खास बनाना चाहते हैं, तो आइए बताते इस दिन कौनसी फिल्में आ रही हैं.

किष्किंधा कांडम

दिनजीत अय्याथन की निर्देशित ‘किष्किंधा कांडम’ एक मलयालम थ्रिलर फिल्म है. जिसमें आसिफ अली, विजयराघवन और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से वन अधिकारी हैं. यह जोड़ा गांव में बंदरों की वजह से होने वाली अशांति के पीछे का पता लगाता है. इस फिल्म को आप 1 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

बार्बी मिस्ट्रीज: द ग्रेट हॉर्स चेज

बार्बी मिस्ट्रीज: द ग्रेट हॉर्स चेज एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसकी कहानी दो बेस्टफ्रेंड्स, मालिबू और ब्रुकलिन के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों एक खोए हुए घोड़े की खोज में एक एडवेंचरस सफर पर निकलते हैं. इस फिल्म को आप शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

मिथ्या 2

हुमा कुरैशी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिथ्या 2’ की कहानी जुहू और रिया नाम की दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें जूही एक सक्सेसफुल राइटर है, जिसपर एक अन्य लेखक साहित्यिक चोरी का आरोप लगाता है. इस वजह से उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस मौके का फायदा उसकी बहन रिया उठाती है. इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी के साथअवंतिका दसानी, रजित कपूर, इंद्रनील सेनगुप्ता, अवंतिका अकेरकर, रुशाद राणा और कृष्णा बिष्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 1 नवंबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी.

Also Read: Guardian OTT Release: शैतान और तुम्बाड से भी डरावनी है हंसिका मोटवानी की ‘गार्जियन’, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

Also Read: Vettaiyan OTT Release: रजनीकांत-अमिताभ की ‘वेट्टैयन’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >