Farzi Season 2: नकली नोटों की दुनिया फिर होगी खतरनाक, शाहिद कपूर ने कहानी को लेकर दी बड़ी अपडेट

Farzi Season 2 की अनाउंसमेंट हो गई है. जानिए शाहिद कपूर के इस हिट शो में इस बार क्या नया होगा, कहानी और स्टार कास्ट की पूरी डिटेल्स.

Farzi Season 2: Prime Video ने मुंबई के ग्रैंड हयात में आयोजित अपने बड़े इवेंट में 2026 की नई फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट जारी की. इसी दौरान ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन की भी अनाउंसमेंट की गई. इवेंट में शाहिद कपूर ने शानदार एंट्री लेते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी कि ‘फर्जी सीजन 2’ जल्द ही आने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने कहानी को लेकर भी अहम अपडेट साझा की. आइए जानते हैं कि इस बार नए सीजन में क्या खास होने वाला है.

शाहिद कपूर की शानदार एंट्री

इवेंट के दौरान शाहिद कपूर की एंट्री काफी खास रही. पहले मंच पर अंधेरा था, फिर वह अचानक एक वॉर्डरोब से बाहर आते हैं. इसके बाद मंच पर नकली सिक्कों की बारिश होती है, जो ‘फर्जी’ की थीम को और मजेदार बना देती है. इस अनोखी एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी.

फर्जी सीजन 2 पर क्या बोले शाहिद कपूर?

नए सीजन के बारे में बताते हुए शाहिद ने कहा, “मैं पिछले दो सालों से दूसरे सीजन के शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं और मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि आखिरकार यह होने वाला है. मैं इसे देखने और इंतजार करने के लिए नहीं कह सकता कि कहानी आगे कितनी गहरी है. हमने शूटिंग शुरू कर दी है और उनमें से एक किरदार में से एक है जिसमें मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया है. यह मेरा पसंदीदा शो है.”

इस बार कहानी में क्या होगा नया?

‘फर्जी’ की कहानी एक छोटे ठग सनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नकली नोट बनाने के खेल में उतर जाता है. सीजन 2 में यह कहानी और बड़ी होने वाली है, जहां साजिशें और खतरनाक हो जाएंगी. सनी और पुलिस के बीच टकराव और तेज होगा, जिससे कहानी में ज्यादा थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिलेगा.

फर्जी 2 स्टार कास्ट

इस सीजन में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोरा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर अहम किरदारों में नजर आएंगे.

किसने बनाया है ‘फर्जी’?

इस सीरीज को Raj Nidimoru और Krishna D.K. की जोड़ी ने बनाया है. पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था.

क्यों देखना चाहिए ‘फर्जी सीजन 2’?

अगर आपको क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी कहानियां पसंद हैं, तो ‘फर्जी सीजन 2’ आपके लिए परफेक्ट है. इस बार कहानी और बड़ी और ज्यादा रोमांचक और पहले से ज्यादा दमदार होने वाली है, जो आपको आखिर तक बांधे रखेगी.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर जमेगी ‘पंचायत’, सीजन 5 की अनाउंसमेंट के साथ सामने आई कहानी और स्टार कास्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >