Farzi 2 के लिए शाहिद कपूर ने वसूले करोड़ों, रकम सुन उड़ जाएंगे होश, OTT के बनेंगे किंग

Farzi 2: शाहिद कपूर ने वेब सीरीज फर्जी से अपना ओटीटी डेब्यू किया था. राज और डीके की ओर से निर्देशित इस सीरीज में राशि खन्ना, के के मेनन जैसे कलाकार हैं. साउथ स्टार विजय सेतुपति ने वेब सीरीज में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है. 2023 में रिलीज हुई फर्जी एक बड़ी हिट रही. अब सीक्वल के आने से पहले शाहिद कपूर के फीस का खुलासा हो गया है.

Farzi 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने साल 2023 में रिलीज हुई फर्जी के साथ ओटीटी स्पेस में अपनी शुरुआत की. राज और डीके की ओर से निर्देशित यह वेब सीरीज एक ब्लॉकबस्टर हिट हुई. फैंस ने इसकी कहानी और शाहिद की दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया था. अब फर्जी 2 का बेसब्री से इंतजार हैं. सीरीज कब आएगी इसको लेकर ऑफिशियेल डिटेल्स तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह तो पता चल गया है कि इसके लिए एक्टर ने सैलरी कितनी ली है.

फर्जी 2 के लिए शाहिद कपूर ने ली इतनी फीस

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर की फर्जी 2 इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाने वाली है. अभिनेता को अपकमिंग थ्रिलर सीरीज के लिए 45 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि का भुगतान किया गया है. यह सैलरी अब तक किसी प्रोजेक्ट के लिए उन्हें मिली सबसे बड़ी राशि है. कबीर सिंह अभिनेता आमतौर पर एक फिल्म के लिए 25 से 30 करोड़ रुपये लेते हैं.

फर्जी 2 का कब तक हो सकता है प्रीमियर

फर्जी 2 में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और के के मेनन के बीच आमना-सामना होगा. इसका प्रीमियर 2026 की दूसरी छमाही में हो सकता है. साल 2023 में रिलीज हुई फर्जी का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ. शाहिद कपूर के नेतृत्व में, इसमें विजय सेतुपति, राशी खन्ना, भुवन अरोड़ा और काव्या थापर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे.

शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

इस बीच, शाहिद फिलहाल त्रिप्ति डिमरी के साथ विशाल भारद्वाज की अर्जुन उस्तारा पर काम कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही बताया था कि भारद्वाज जॉर्जिया में मई के मध्य से फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय चरण की तैयारी कर रहे हैं. टीम जून तक शूटिंग खत्म करने का इरादा रखती है. गैंगस्टर एक्शन वाली यह फिल्म इस साल के अंत में 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 का ब्लॉकबस्टर टीजर अचानक यूट्यूब से डिलीट, वजह जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >