इस साल इन 10 वेब सीरीज ने जीता लोगों का दिल, IMDb पर मिली हैं तगड़ी रेटिंग, नहीं देखने पर होगा पछतावा

1 / 1
इस साल इन 10 वेब सीरीज ने जीता लोगों का दिल, IMDb पर मिली हैं तगड़ी रेटिंग, नहीं देखने पर होगा पछतावा
फुल स्क्रीन में देखें

इस साल इन 10 वेब सीरीज ने जीता लोगों का दिल, IMDb पर मिली हैं तगड़ी रेटिंग, नहीं देखने पर होगा पछतावा

वेब सीरीज आजकल सभी लोगों की पहली पसंद बन गई है. लोग अपने इंटरटेनमेंट के लिए सबसे ज्यादा ओटीटी का ही सहारा ले रहे हैं, क्योंकि इसका मजा आप कहीं भी बैठकर अपने मोबाइल या लैपटॉप पर कभी भी ले सकते हैं. साल 2023 में सबसे चर्चित इन 10 सीरीज की खूब चर्चा हुई. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

ये कहानी है आर्या की जिसका किरदार सुष्मिता सेन ने निभाया है. आर्या एक अकेली मां है जो गलत कामों में शामिल होकर दुनिया भर में घूमती है और साथ ही अपने बच्चों को भी संभालती है. इसे आप डिज्नी प्लस हाटस्टार पर देख सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटींग 7.8 की है.

समीर सक्सेना और अमित गोलानी की निर्मीत काला पानी एक बेहतरीन थ्रिलर है, जिसकी आइएमडीबी रेटींग 8.1 है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ये फिल्म जुबली एक ड्रमैटिक सीरीज है जो की भारत के पार्टीशन के बाद और पहले के इंडियन सिनेमा को समझाती है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

शिव रवैल की निर्देशित ये चार एपिसोड की वेब सीरिज आधारित है एक ऐसे बहादुर रेलवे कर्मचारी के ऊपर जो दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.7 की है.

ये कहानी है 3 यूपीएससी एसपिरेंटस और उनकी दोस्ती के बारे में और कैसे वो सारी चुनौतियों का सामना करते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.2 की है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

इस वेब सीरिज में सुशमिता सेन श्रीगौरी सावंत की भूमिका निभा रही हैं, एक ट्रांसजेंडर, जो अपने समाज के हितों के लिए लड़ाई लड़ती है ताकि किन्‍नरों को उनका हक मिले. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 की है.

ये कहानी है तारा और अर्जुन की जो अपने बिजनेस को दोबारा से ठीक करने की कोशिश करते हैं और कई सारी मुश्किलों का सामना करते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 की है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की ये फिल्म एक बेहतरीन क्राइम बेस्ड एक्शन फिल्म है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 की है. इसे आप डिज्नी प्लस हाटस्टार पर देख सकते हैं.

ये सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है, ये कहानी है जिगना वोरा की जिनपर 2011 में एक मर्डर का आरोप लगा था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 की है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ये कहानी है सन्नी नाम के एक आर्टिस्ट की जो अपने दादा के प्रिंटिंग प्रेस को कायम रखने की कोशिश में आर्थिक दिक्कतों से जूझता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 की है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >