Citadel: Honey Bunny Public Review: हनी-बनी की जोड़ी में छा गए वरुण और सामंथा, देखने से पहले जानें क्या कह रही पब्लिक

Citadel: Honey Bunny X Review: ‘सिटाडेल: हनी बनी’ प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर सीरीज सिटाडेल, सिटाडेल का प्रीक्वल है. सिटाडेल: हनी बनी’ में धवन और सामंथा रूथ प्रभु है. सीरीज को लेकर रिव्यूज एक्स पर आने लगे हैं.

Citadel: Honey Bunny X Review: वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु स्टारर वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को आप आज से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. सीरीज के निर्माता राज और डीके है और इसकी कहानी 1992 और 2000 के बीच सेट की गई है. वरुण-बनी और सामंथा- हनी के किरदार में दिखी है. रिव्यूज एक्स पर आने लगे हैं. दर्शक सीरीज को लेकर क्या कह रहे हैं, आपको बताते हैं.

सिटाडेल: हनी बनी का एक्स रिव्यू

सिटाडेल: हनी बनी का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा, एक जासूसी थ्रिलर, जिसमें एक्शन, रोमांच, रोमांस, हास्य और इमोशन को बैलेंस करके दिखाया गया है. 1990 और 2000 के दशक के बीच प्लॉट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की केमिस्ट्री और एक्शन अलग है. एक यूजर ने लिखा, सिटाडेल: हनी बनी वेबसीरीज आपकी सांसें रोक देती है. राज और डीके की कहानी और अप्रत्याशित टर्न आपको कभी निराश होने नहीं देते. फैमिली मैन 1 और 2, फर्जी, गुलाब और गन्स और अब सिटाडेल, वह हर बार मानक को ऊपर उठा रहे हैं.

https://twitter.com/rickypatel26/status/1854309490872430881?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1854309490872430881%7Ctwgr%5Ebf4d8da81b741c9b8af24869626cf5507459610a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Fweb-series%2Fnews%2Fhindi%2Fcitadel-honey-bunny-twitter-reviews-varun-dhawan-samantha-ruth-prabhu-woo-fans-with-their-chemistry-raj-and-dk-directorial-hailed-as-best-citadel-yet%2Farticleshow%2F115036544.cms

सिटाडेल का प्रीक्वल है सिटाडेल: हनी बनी

वहीं, एक्स पर एक यूजर ने सिटाडेल: हनी बनी का रिव्यू करते हुए लिखा, सिटाडेल: हनी बनी एक बेहतरीन मनोरंजक शो है. मुझे शो बहुत एंटरटेनिंग लगी और मैं इससे कभी बोर नहीं हुआ. राज एंड डीके को अपने दर्शकों को कैसे कहानी से बांधना है यह आता है. सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है. बता दें कि सिटाडेल: हनी बनी, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर सीरीज सिटाडेल का भारतीय प्रीक्वल है. वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु वाले सीरीज में नाडिया को दिखाया गया है, जो छह साल की है. नाडिया का किरदार प्रियंका ने सीरीज सिटाडेल में निभाया है.

Also Read- Citadel Honey Bunny Review: सिटाडेल: हनी बनी का पहला रिव्यू आया सामने, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरे किरदार और…

Also Read- Priyanka Chopra की वजह से इस एक्टर का घर टूटने से बचा, गुस्से में पत्नी ने छोड़ दिया था घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >