Chiraiya Teaser: दिव्या दत्ता स्टारर अपकमिंग वेब सीरीज ‘चिरैया’ का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है. यह सीरीज भारतीय घरों में होने वाले एक ऐसे मुद्दे पर सवाल उठाती है, जिसके बारे में अक्सर खुलकर बात नहीं की जाती. टीजर एक इमोशनल और झकझोर देने वाला संदेश देता है और समाज से सीधा सवाल करता नजर आता है. आइए जानते हैं आखिर टीजर में क्या दिखाया गया है.
यहां देखें टीजर-
टीजर में क्या हुआ?
टीजर की शुरुआत एक शादी के खुशहाल माहौल से होती है. नई दुल्हन पूजा अपने सपनों और उम्मीदों के साथ ससुराल में कदम रखती है. लेकिन कुछ ही पलों में माहौल बदल जाता है. एक डरावने ट्विस्ट में दुल्हन को छत पर अकेले और सदमे में दिखाया गया है. उसके चेहरे पर चुपचाप बहते आंसू और शरीर पर चोट के निशान नजर आते हैं. इसी दौरान दिव्या दत्ता की आवाज सुनाई देती है, जो समाज से सवाल करती हैं, “क्या यह जुर्म नहीं है अगर कोई पति शादी के बाद पत्नी पर जबरदस्ती करता है?” यह सवाल टीजर को और भी दिलचस्प बना देता है.
समाज से सीधा सवाल
ऑफिशियल सिनॉप्सिस के मुताबिक, ‘चिरैया’ एक ऐसे सच को सामने लाती है, जिसका नाम लेने से भी लोग कतराते हैं. सीरीज यह पूछती है कि क्या शादी के बाद किसी महिला की मर्जी की अनदेखी करना सिर्फ इसलिए अपराध नहीं माना जाएगा क्योंकि वह शादीशुदा है? कहानी यह संदेश देती है कि शादी कोई लाइसेंस नहीं है और चुप्पी को मंजूरी नहीं समझा जाना चाहिए.
फैंस के रिएक्शन
कब और कहां होगी रिलीज?
‘चिरैया’ का निर्देशन शशांत शाह ने किया है और इसे SVF एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. सीरीज में संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद और सरिता जोशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज जल्द ही JioHotstar पर स्ट्रीम होगी, हालांकि रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu अब हफ्ते में एक दिन ही आएगा, जानें नया Timing और Finale अपडेट
