धर्मेंद्र और सनी देओल से छिपकर बॉबी देओल ने किए ‘Aashram’ के इंटिमेट सीन्स, बोले- सिर्फ एक इंसान को पता था

बॉबी देओल ने अपनी हिट सीरीज ‘आश्रम’ को लेकर बताया कि जब उन्हें ‘आश्रम’ की कहानी मिली, तो उन्होंने अपने पिता, माता या भाई को इसके बारे में कुछ नहीं बताया. उन्होंने यह बात सिर्फ अपनी पत्नी तान्या देओल को ही बताई थी.

बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी हिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. इस सीरीज में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब बॉबी देओल ने बताया कि जब उन्हें इस सीरीज की कहानी का पता चला, तो उन्होंने यह बात अपने घर में किसी को नहीं बताई थी न अपने पिता धर्मेंद्र को, न अपनी माता को और न ही अपने बड़े भाई सनी देओल को.

बॉबी देओल ने सबसे पहले किसे बताया?

बॉबी देओल ने शेखर सुमार के शो ‘शेखर टोनाइट’ में बताया कि उन्होंने ‘आश्रम’ की कहानी और इसके बोल्ड सीन्स के बारे में सिर्फ एक ही इंसान को बताया था और वह थीं उनकी पत्नी तान्या देओल. उन्होंने हंसते हुए कहा, “मुझे अपनी पत्नी को बताना ही था, नहीं तो अगर उन्हें बाद में पता चलता तो मेरी खैर नहीं थी.”

पत्नी तान्या देओल की अहम भूमिका

बॉबी देओल ने अपनी पत्नी तान्या देओल की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में तान्या ने हमेशा उनका साथ दिया और घर-परिवार को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई. बॉबी के अनुसार उनकी जिंदगी में जो भी अच्छा हुआ है, उसमें उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है.

बिना किसी को बताए क्यों चुनी ‘आश्रम’?

बॉबी देओल ने यह भी बताया कि उन्होंने घर में किसी को इसलिए नहीं बताया क्योंकि वह देखना चाहते थे कि सीरीज आने के बाद सबका क्या रिएक्शन होता है. उन्हें पता था कि अब उन्हें फिल्मों में सीधे-साधे हीरो वाले रोल नहीं मिलेंगे, इसलिए वह कुछ अलग और नए तरह के रोल करना चाहते थे, चाहे वह विलेन का रोल ही क्यों न हो.

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट

अब बॉबी देओल जल्द ही फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे. इसके अलावा वह यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ और वेब सीरीज ‘तीन कौवे’ में भी दिखाई देंगे. वह अब अलग-अलग तरह के किरदार निभा रहे हैं और दर्शकों को उनका नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle को लेकर बड़ा अपडेट, डायरेक्टर अहमद खान बोले- कंप्लीट मसाला पैकेज होगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >