Ashram 3 Part 2: पम्मी को अपनाने वापस लौटे बाबा निराला, आश्रम 3 का धांसू टीजर हुआ जारी, फैंस बोले- जपनाम शुरू कर लो

Ashram 3 Part 2: आश्रम के तीसरे सीजन के दूसरे पार्ट का मेकर्स ने टीजर जारी कर दिया है. टीजर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.

Ashram 3 Part 2: पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट जल्द आने वाला है. ये हम नहीं, बल्कि मेकर्स कह रहे हैं. बॉबी देओल स्टारर आश्रम वेब सीरीज का टीजर सामने आ गया है, जो काफी जबरदस्त है. एम एक्स प्लेयर ने टीजर जारी कर दिया है. टीजर शेयर कर कैप्शन में लिखा हुआ है, जपनाम शुरू कर लो, बाबा निराला आ रहे हैं जल्दी! इस पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं.

आश्रम के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट का टीजर हुआ जारी

आश्रम के तीसरे सीजन का दूसरा पार्ट देखने में काफी धांसू लग रहा है. टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल कहते हैं,
सच्चा गुरू वो है जो भक्तों पर समर्पित हो और सच्चा भक्त जो मोह-माया के जाल से निकलकर अपने गुरू के श्रण में समर्पित हो गया है. इसमें पम्मी की भी झलक दिखी है, जो बाबा निराला की शरण में चली जाती है. पम्मी इसमें बाबा जपनाम से बदला लेने के लिए आ चुकी है. हालांकि मेकर्स किस दिन इसे लेकर आए, इसका खुलासा नहीं हुआ है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

एक मीडिया यूजर ने लिखा, बाबाजी की सदा ही जय जपनाम. एक यूजर ने लिखा, फाइनली बहुप्रतीक्षित भाग 2आ ही गया. कुछ तो मिला. एक यूजर ने लिखा, ईशा गुप्ता कहां है. एक यूजर ने लिखा, बाबा निराला फिर से आ गए. गौरतलब है कि अगस्त 2020 में वेब सीरीज आश्रम का पहला सीजन आया था. प्रकाश झा की ओर से निर्देशित,यह सीरीज़ ओटीटी पर हिट हो गई और उसके बाद दूसरा सीजन नवंबर 2020 में आया. दो साल बाद, तीसरा सीज़न जून 2022 में जारी किया गया.

यह भी पढ़ें- मैं हीरो हूं और इसलिए मैं विलेन…’, भाई बॉबी देओल की ‘एनिमल’ को लेकर ये क्या बोल गए सनी देओल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >