Aashram Season 3 Cast Fees: आश्रम 3 में किस एक्टर ने ली कितनी फीस? बॉबी देओल की फीस सुन पकड़ लेंगे माथा

​Aashram Season 3 Cast Fees: वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 आज से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. इस सीजन के लिए बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, आदिति पोहनकर ने कितनी फीस ली, आपको बताते हैं.

Aashram Season 3 Cast Fees: बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, आदिति पोहनकर स्टारर वेब सीरीज आश्रम दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसे प्रकाश झा ने निर्देशित किया है और अबतक इसके तीन सीजन आ चुके हैं. हाल ही में तीसरे सीजन का पार्ट 2 का टीजर जारी किया गया था. इस सीजन कई राज से पर्दे हटने वाले हैं. आज से आप इसे एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस सीरीज में काम करने के लिए स्टार्स ने कितनी फीस ली है.

बॉबी देओल ने बाबा निराला बनने के लिए कितनी फीस ली?

आश्रम वेब सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाया है और इसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से जान डाल दी. सीरिज में वह भोले-भाले लोगों को अपने आश्रम में फंसाकर उन्हें अपना गुलाम बनाता है. हर सीजन उनकी सच्चाई धीरे-धीरे बाहर आ रही है. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी देओल ने तीसरे सीजन के लिए 1 करोड़ से 4 करोड़ रुपये तक की फीस ली है.

पम्मी पहलवान- भोपा स्वामी को मिले इतने रुपये

चंदन रॉय सान्याल ने आश्रम में बाबा निराला का मुख्य सहयोगी का किरदार निभाया है. भोपा स्वामी, बाबा निराला के हर गलत काम में उसका साथ देता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने भोपा स्वामी बनने के लिए 25 लाख से 15 लाख रुपये तक चार्ज किया हैं. जबकि पम्मी का रोल निभाने के लिए अदिति पोहनकर ने 20 लाख से 12 लाख तक की फीस चार्ज की है. आश्रम में पम्मी पहलवान, बाबा निराला के झूठ से पर्दा हटाने की कोशिश कर रही है.

आश्रम की बबीता के हाथ लगी इतनी फीस

त्रिधा चौधरी ने आश्रम सीरीज में बबीता का रोल निभाया है. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 4 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की फीस ली है. वहीं, दर्शन कुमार ने सब-इंस्पेक्टर उजागर सिंह का किरदार निभाया है. उन्हें 15 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक की फीस लिया है. जबकि डॉक्टर नताशा का किरदार अनुप्रिया गोयंका ने प्ले किया है. उन्हें 8 लाख से लेकर 15 लाख रुपये बतौर फीस मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >