Aashram 4 OTT: बॉबी देओल की आश्रम 4 ओटीटी पर चाहते हैं देखना, यहां जानें रिलीज डेट

Aashram 4 OTT: आश्रम सीजन 4 की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और इस पर काम चल रहा है. इसमें बॉबी के अलावा अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, सचिन श्रॉफ शामिल हैं.

Aashram 4 OTT: वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 कब आएगा, इसका जवाब फैंस के सामने अब तक नहीं आया है. फैंस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.

वेब सीरीज आश्रम 4 में बॉबी देओल ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. बाबा निराला के लुक और अवतार में वो छा गए थे. उनकी अदाकारी की हर किसी ने सराहना की.

आश्रम सीजन 4 की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और इस पर काम चल रहा है. इसमें बॉबी के अलावा अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, सचिन श्रॉफ शामिल हैं.

जून 2022 में आश्रम सीजन 4 का टीजर रिलीज हुआ था. ट्रेलर शेयर कर एमएक्स प्लेयर ने लिखा, “बाबा अंतर्यामी हैं, वो आपके मन की बातें जानते हैं.” इसके बाद यूजर्स कमेंट कर पूछने लगे कि वेब सीरीज कब आएगा.

निर्माता प्रकाश झा द्वारा निर्देशित आश्रम एक क्राइम ड्रामा सीरीज है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि आश्रम इस साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा. हालांकि मेकर्स ने इसपर अब तक कुछ नहीं कहा है.

वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि हर सीजन की तरह आश्रम सीजन 4 एमएक्स प्लेयर पर आएगा. फिलहाल तो दर्शकों को इसे देखने के लिए इंतजार करना होगा.

वेब सीरीज आश्रम ने बॉबी देओल के करियर को नयी ऊंचाई दी है. एक्टर के ‘बाबा जाने मन की बात’ अवतार से हर किसी का दिल जीत लिया था. चौथे सीजन में बहुत कुछ नया दर्शकों को देखने मिलेगा.

आश्रम सीजन 3 के अंत में बाबा “भगवान” बन जाते हैं, जिसका अर्थ है कि उनके फॉलोवर्स अब उन्हें अनिवार्य रूप से पृथ्वी पर एक देवता के रूप में देखते हैं. हालांकि अंत में बाबा को भी जेल भेज दिया गया है.

अगर आपने सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम नहीं देखा है, तो इसे आप एमएक्स प्लेयर बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं.

Animal: बॉबी देओल ने एनिमल 2 का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन है कि मैं दूसरे भाग में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >