Aashram 3 में पम्मी संग इंटीमेट सीन करने पर भोपा स्वामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने ऑफ स्क्रीन पहले…

Aashram 3: आश्रम 2 का पार्ट 2 में बॉबी देओल और अदिति पोहनकर के अलावा चंदन रॉय सान्याल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. वेब सीरीज में चंदन के दमदार एक्टिंग को सराहा गया. उन्होंने एक इंटरव्यू में सीरीज में पम्मी के साथ इंटीमेट सीन करने पर बात की.

Aashram 3: आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे थे. इसका प्रीमियर 26 फरवरी 2025 को हुआ. शो में बाबा निराला के रोल में बॉबी देओल दिखे और उसके सहयोगी भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल दिखे. भोपा, बाबा निराला के हर राज को जानता है और उसका हर बुरे काम में सपोर्ट करता है. हाल ही में एक इंटरव्यू में चंदन ने बताया कि वेब सीरीज में अदिति पोहनकर यानी पम्मी पहलवान संग इंटीमेट सीन कैसे शूट किया गया.

चंदन रॉय सान्याल ने कहा- अदिति बहुत प्रोफेशनल एक्टर…

चंदन रॉय सान्याल ने बॉलीवुड बबल संग इंटरव्यू में आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में अदिति पोहनकर संग इंटीमेट सीन शूट करने पर कहा, तो जाहिर है प्रकाश जी हैं, इतने सालों से, इतने अनुभव से बड़े निर्देशक हैं, तो सबसे पहले सेट पर तो कोई रहता नहीं, सिर्फ चंदन था जो हमारा डीओपी है, प्रकाश जी और शायद कॉस्ट्यूम वाली लड़कियां थीं सेट पर, ताकि अदिति सहज महसूस करें. अदिति बहुत प्रोफेशनल एक्टर है और सीन करने से पहले मैंने उनसे बहुत बार बात की, मैंने उनका ऑफ स्क्रीन भी उनका विश्वास जीतने की कोशिश की.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

चंदन रॉय सान्याल बोले- शो से पहले मुझे उसका विश्वास जीतना…

आगे चंदन रॉय सान्याल ने कहा कि, “ शो से पहले मुझे उसका विश्वास जीतना था, कई महीनों तक हम शूटिंग कर रहे थे, हम अच्छे दोस्त बन गए. यह सब एक्टर, निर्देशक की वजह से है, और हम ये पिछले 5 साल से कर रहे हैं तो एक बॉन्ड बन गई है, सब परिवार है. प्रकाश जी ने अलग ही स्पेस दे दिया, इसलिए वह सुरक्षित महसूस कर रही थी, उसे लगा कि इस एक्टर पर भरोसा किया जा सकता है और इस वजह से ये काम कर गया.” वहीं, वेब सीरीज आश्रम एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसने दर्शकों को खासा इम्प्रेस किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >