Aashram 3 ने तोड़ा मिर्जापुर-पंचायत 3 का रिकॉर्ड, ऐतिहासिक सफलता पर बॉबी देओल बोले- बाबा नराला ने लोगों…

Aashram 3: बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आश्रम 3 पार्ट 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. क्राइम थ्रिलर को 250 मिलियन यूजर्स अब तक देख चुके हैं. इसने पकंज त्रिपाठी की मिर्जापुर सीजन 3 और पंचायत 3 को भी पीछे छोड़ दिया है. फैंस को बाबा निराला और पम्मी की कहानी खूब पसंद आ रही है. अब बॉबी देओल ने इस ऐतिहासिक सफलता पर बात की है.

Aashram 3: बॉबी देओल और अदिति पोहनकर स्टारर आश्रम 3 ओटीटी की दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ रही है. हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को अब तक 250 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने पसंद किया है. इसने मिर्जापुर सीजन 3 और पंचायत 3 को पीछे छोड़ दिया है. ऑरमैक्स मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आश्रम 3 पार्ट 2, लगातार चार हफ्तों तक सबसे अधिक देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग ओरिजिनल लिस्ट में टॉप पर है.

आश्रम 3 को मिली ऐतिहासिक सफलता पर क्या बोले बॉबी देओल

आश्रम 3 को मिली इस ऐतिहासिक सफलता को देखकर बॉबी देओल काफी गदगदर हो गए. उन्होंने न्यूज पैट्रोलिंग संग बात करते हुए कहा, “आश्रम मेरे लिए एक डिफाइनिंग जर्नी रही है और इसे मिल रहा प्यार वाकई बहुत ही अच्छा और मजेदार अनुभव देता है. इस सीजन में, दांव ज्यादा हैं, ड्रामा काफी गहरा है और इसका इम्पैक्ट भी लोगों पर कुछ ज्यादा ही आया है. फैंस को बाबा नराला की जर्नी को इतने उत्साह के साथ अपनाते देखना अविश्वसनीय रूप से पुरस्कृत करने वाला है.”

प्रकाश झा ने आश्रम को लेकर क्या कहा था

वहीं एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने कहा था, “बाबा निराला की यात्रा दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रही है. हर सीजन में, हम आश्रम को और अधिक इंटेंस और ड्रामा से भरा हुआ देखते हैं. मैं अपने दर्शकों के अटूट प्यार और उत्साह के लिए बहुत आभारी हूं.” जिन्होंने भी अभी तक मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज नहीं देखी है, वह इसे प्राइम वीडियो या एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

क्या है आश्रम की कहानी

आश्रम 3 की कहानी बॉबी देओल की ओर से निभाए रहस्यमयी किरदार बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्वयंभू भगवान है. उसने समर्पित भक्तों का एक बड़ा समूह बनाया है, जिसमें मुख्य रूप से समाज के वंचित वर्ग के लोग शामिल हैं. इन अनुयायियों का बाबा निराला पर अटूट विश्वास है, जो उनकी हर आज्ञा को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. हालांकि, रियल में बाबा निराला एक चालाक ठग है, जो अपने भक्तों को अपनी संपत्ति सौंपने और जीवन भर अपने आश्रम के प्रति वफादार रहने के लिए प्रेरित करता है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: जालियांवाला बाग की दर्दनाक कहानी दिखाएंगे अक्षय कुमार, ट्रेलर ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >