Aashram 3 में बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन करने पर पम्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बार-बार कह रही थी…

Aashram 3: आश्रम सीजन 3 की लोकप्रियता दर्शकों के बीच काफी है. सीरीज में बॉबी देओल और अदिति पोहनकर के बीच कई रोमांटिक सीन दिखाए गए है. अब इन सीन्स की शूटिंग को लेकर पम्मी ने बात की.

Aashram 3: फैंस लंबे समय से आश्रम सीजन 3 के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार इसका प्रीमियर 26 फरवरी 2025 को हुआ. आश्रम वेब सीरीज ने अपनी रोमांचक कहानी और दमदार किरदारों के कारण दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. इस सीजन में भी पावर, राजनीति और धर्म के बीच की साजिशें देखने को मिलती हैं. इस वेब सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला की भूमिका निभाई और अदिति पोहनकर ने पम्मी पहलवान का किरदार निभाया. भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल नजर आए. इस बीच एक इंटरव्यू में अदिति ने सीरीज में बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन कैसे शूट हुआ, इसपर बात की.

अदिति पोहनकर ने बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन की शूटिंग करने पर कही ये बात

बॉलीवुड बबल संग एक इंटरव्यू में अदिति पोहनकर ने आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन की शूटिंग को लेकर कहा कि बॉबी सर के साथ शूटिंग अपने आप में एक चुनौती थी. मैं बार-बार कह रही थी, बॉबी सर, सब ठीक है, सब ठीक है. उन्होंने कहा, तू इतनी रिलैक्स्ड है यार, पम्मी. वह मुझे पम्मी बुलाते हैं. फिर दोबारा बोले, तू बहुत चिल्ड आउट है.

अदिति पोहनकर ने कहा- मैं उन्हें देखती…

आगे अदिति पोहनकर ने कहा ”चंदन रॉय सान्याल के साथ अनुभव थोड़ा अलग था. वह अक्सर कहते, सीन पता है? क्या करें? कुछ नया ट्राई करते हैं यार. चल, ऐसा करते हैं. और फिर हम कुछ अनोखा करने की कोशिश करते, जैसे फूल फेंकना या कोई और इम्प्रोवाइजेशन. मैं उन्हें देखती और हम दोनों अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते. बॉबी सर के साथ मैंने भी कुछ नया करने की कोशिश की, लेकिन मैं उन्हें चौंका नहीं पाई. लेकिन चंदन के साथ, हम एक-दूसरे को सरप्राइज़ कर सकते हैं और यही चीज शूटिंग को मजेदार बनाती है.” प्रकाश झा की ओर से निर्देशित ‘आश्रम’ के तीनों सीजन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘इससे पहले कि बहुत देर हो जाए…’ रोहित के शो छोड़ने से पहले रूही ने ऐसा क्यों कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >