War 2 के सेट से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ LEAK, फैंस बोले- फिल्म सुपरहिट है….

War 2: जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब सेट से दोनों स्टार्स का लुक लीक हो गया है. फोटोज में ऋतिक हल्के नीले रंग की टर्टलनेक टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं. वहीं जूनियर एनटीआर ब्लैक टी और मैचिंग ट्राउजर में स्टाइलिश लग रहे हैं.

War 2: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, उनके साथ ऋतिक रोशन भी फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते दिखाई देंगे. फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया है और सभी मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब वॉर 2 के सेट से कुछ फोटोज लीक हुई है, जिसने सभी की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. बता दें कि ऋतिक और एनटीआर ने कुछ हफ्ते पहले फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और एक बार फिर एक्शन से भरपूर शेड्यूल के दौरान उनकी तस्वीरें लीक हो गईं.


वॉर 2 से ऋतिक और एनटीआर की फोटोज हुई लीक
लीक हुई तस्वीरों में ऋतिक हल्के नीले रंग की टर्टलनेक टी-शर्ट के साथ ब्लैक मिलिट्री गिलेट वेस्ट जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. वहीं जूनियर एनटीआर ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग ट्राउजर में स्टाइलिश लग रहे हैं. वॉर 2 अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होने वाली है. जहां ऋतिक और साउथ स्टार के कई धांसू फाइट सीन होंगे, जो आपको हैरान कर देंगे. हाल ही में, जूनियर एनटीआर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट, वॉर 2 की शूटिंग शुरू करने के लिए मुंबई पहुंचे थे.

वॉर 2 के बारे में
‘वॉर 2’, वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें कियारा आडवाणी भी हैं. यह फिल्म हाई-ऑक्टेन स्टंट सीन्स के साथ एक बड़े बजट की एक्शन एडवेंचर फिल्म होने की उम्मीद है. पूरे देश में ऋतिक और जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता के कारण इसे पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा. अयान मुखर्जी ‘वॉर 2’ में पहली बार सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को एक साथ ला सकते हैं.

Also Read- फाइटर ने तोड़ा एनिमल का रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म, खुशी से झूम उठे ऋतिक रोशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >