Divyanka Tripathi से तलाक की अफवाहों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम लोग इसपर…

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के रिश्ते में खटास आ गई है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है. इसपर अब उनके पति और एक्टर विवेक ने रिएक्ट किया है. उन्होंने तलाक की अफवाहों पर क्या कहा, आपको बताते हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं. उन्होंने साल 2016 में सात फेरे लिए थे और उनकी शादी को 9 साल हो गए. दिव्यांका और विवेक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और वह होने वाले हैं. लेकिन अब विवेक दहिया ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ कर दिया है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है.

दिव्यांका त्रिपाठी संग तलाक की अफवाहों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी

विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी संग तलाक की अफवाहों को खारिज कर दिया है. एबीपी न्यूज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘बहुत मजे आ रहे हैं. मैं और दिव्यांका इन अफवाहों पर खूब हंस रहे थे. हम लोग आईस्क्रीम खाते-खाते सोच रहे थे ‘और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे’. एक्टर ने आगे कहा ‘मैं ये सब कुछ अच्छे से समझता हूं. कुछ सनसनी डाल दोगो तो लोग आएंगे और उसको देखेंगे. लेकिन, उसमें कुछ होता नहीं है. कुछ भी ऐसा अनरियल को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.’

दिव्यांका और विवेक ने साल 2018 में की शादी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शो ये हैं मोहब्बतें के सेट पर सबसे पहले मिले थे. दोनों में दोस्ती हुई और उसके बाद वह एक-दूसरे को डेट करने लगे. साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. एक्ट्रेस ने साल 2006 में बनूं मैं तेरी दुल्हन शो से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. जबकि विवेक ने साल 2013 में ये हैं आशिकी से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. दोनों ने कई शोज में काम किया है, जिसमें साल 2017 में कपल ने डांस रियलिटी शो नच बलिये 8 जीता था. पिछली बार एक्ट्रेस वेब सीरीज द मैजिक ऑफ श्री में नजर आई थी.

यहां पढ़ें- Jaat: ‘ना विदेश, ना देश’, जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने इस जगह में ढूंढा सुकून, बोले- इसका मजा लेने…VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >