Suriya की ₹200 करोड़ वाली 'Vishwanath & Sons' अब OTT पर, इस दिन होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली सूर्या और ममिता बैजू की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' की ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है. जानिए किस प्लेटफॉर्म पर हिंदी और तमिल में स्ट्रीम होगी यह फिल्म.

साउथ सुपरस्टार सूर्या और ममिता बैजू की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. बीते 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने न सिर्फ 2026 की सबसे कामयाब तमिल फिल्मों में अपनी जगह बनाई, बल्कि यह सूर्या के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई. थिएटर्स में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब यह सुपरहिट ड्रामा घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है.

11 सितंबर से इस बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

'वाथी' और 'लकी भास्कर' जैसी शानदार फिल्में बना चुके निर्देशक वेंकी अट्लूरी की इस फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे. अब नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि 'विश्वनाथ एंड संस' का प्रीमियर 11 सितंबर से होने जा रहा है. साउथ सिनेमा के दीवानों के लिए अच्छी बात यह है कि इसे तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी देखा जा सकेगा.

उम्र का फासला और सरोगेसी, कुछ ऐसी है फिल्म की ताना-बाना

फिल्म की पूरी कहानी संजय विश्वनाथ के किरदार पर केंद्रित है, जो एक दिग्गज उद्योगपति और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता हैं. अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए संजय अमेरिका में सरोगेसी के जरिए पिता बनते हैं. लेकिन जब नवजात शिशु को अचानक मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें सरोगेट मदर मैडी को बुलाना पड़ता है. एक साधारण समझौते से शुरू हुई यह मुलाकात प्यार में बदल जाती है, लेकिन दोनों के बीच 20 साल की उम्र का अंतर कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आता है.

समाज के अहम मुद्दों को छूती है फिल्म की कहानी

इस फिल्म में रवीना टंडन और राधिका सरथकुमार ने भी अपनी अदाकारी की गहरी छाप छोड़ी है. 'विश्वनाथ एंड संस' में बचपन के सदमे, समाज के रूढ़िवादी तानों और सरोगेसी जैसे जटिल विषयों को बड़े ही परिपक्व तरीके से पेश किया गया है. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गंभीर मुद्दे पर आधारित होने के बाद भी इसका स्क्रीनप्ले दर्शकों को हंसाने और जोड़े रखने में पूरी तरह सफल रहता है.

ये भी पढ़ें: 'I'm an Artist Bro...' कहने वाले दिलजीत दोसांझ का बदला अंदाज, 'Devil' के एक-एक सीन में छिपा है स्टूडेंट प्रोटेस्ट का संदेश

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: ‘हनुमान अंश’ को लेकर बिहार के CM सम्राट चौधरी का बुलावा, योगी आदित्यनाथ से आज मुलाकात; कई राज्यों से आ रहे इनवाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >