कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला को इस पॉपुलर सिंगर ने नौकरी देने का किया वादा, बोले- कोई मुझसे मिलवा…

Kangana Ranaut Slap Incident: कंगना रनौत को कथित तौर पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया था. एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साधने के लिए पूरे बॉलीवुड पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि क्या वे इसका जश्न मना रहे हैं. अब विशाल ददलानी ने सीआईएसएफ महिला को नौकरी देने का दावा किया है.

Kangana Ranaut Slap Incident: अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया. इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें कहा था कि वह ठीक हैं. इसी बीच, अब पॉपुलर सिंगर विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए थप्पड़ मामले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि अगर सीआईएसएफ महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो वह उसे नौकरी देंगे.


जानिए क्या कहा विशाल ददलानी ने
विशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में मामले का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, “मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस @official_cisf कर्मियों के गुस्से को पूरी तरह से समझता हूं. यदि उस महिला पर कोई भी कार्रवाई की जाती है, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उसके लिए एक नौकरी इंतजार कर रही है. जय हिन्द जय जवान. जय किसान.” आपको बता दें कि सीआईएसएफ कांस्टेबल की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई. घटना के बाद उन्हें तुरंत हिरासत में लिया गया, और बाद में कंगना रनौत की शिकायत के बाद उसे निलंबित भी कर दिया गया.

Also Read- कंगना रनौत ने मंडी में जीत से पहले कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य पर कसा तंज, बोली- उन्हें अब बैग पैक करने…

Also Read- Kangana Ranaut Net Worth: इतने करोड़ की मालकिन हैं कंगना रनौत, लिस्ट में ये लग्जरी कारें शामिल

Also Read- Kangana Ranaut Mandi Seat Result 2024: मंडी से कंगना रनौत की बड़ी जीत, डॉक्टर बनते-बनते यूं बन गई बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन


विशाल ददलानी ने कुलविंदर कौर को नौकरी देने का किया वादा
विशाल ददलानी ने कुलविंदर कौर के निलंबन की रिपोर्ट सामने आने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नया पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “डुंगाना के साइड के लोग, अगर उन्होंने कहा होता कि आपकी मां ‘100 रुपये में उपलब्ध’ हैं तो आप क्या करेंगे?” एक दूसरे स्टोरी में सिंगर ने लिखा, “फिर से अगर कुलविंदर को ड्यूटी से हटा दिया जाता है तो कोई उन्हें मुझसे संपर्क कराए और मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें रोजगार मिले.”


कंगना रनौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर उठाया सवाल
इस बीच, कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर थप्पड़ कांड पर फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाया. एक्ट्रेस ने कहा, “सभी की निगाहें राफा गैंग पर हैं, यह आपके या आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है…जब आप किसी पर हमले का जश्न मनाते हैं, तो उस दिन के लिए तैयार रहें, जब यह आपके पास भी वापस आएगा.” बता दें कि भाजपा उम्मीदवार कंगना लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया.

Also Read- कौन है कुलविंदर कौर? जिसने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, CISF जवान ने इस वजह से उठाया कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >